CHHAPRA DESK – दोनो पैरों पर चलकर पांच दिन पहले वह व्यक्ति सदर अस्पताल आया था. इलाज कराने यह कहकर आया था कि बहुत कमजोरी है. अब वह रहा नहीं ! अब चार कंधों पर ही वह जाएगा. उसके द्वारा सदर अस्पताल में पर्ची कटवाने के दौरान जो नाम पता लिखवाया गया था उस नाम पता पर कोई उसे पहचानने को तैयार नहीं है. पहचान नहीं होने के कारण आज पोस्टमार्टम नहीं हो पाया, क्योंकि पुलिस मोहल्ले में सभी लोगों को फोटो व्हाट्सएप कर पहचान के प्रयास में जुटी है. उक्त व्यक्ति छपरा शहर के भगवान बाजार थाना अंतर्गत गड़हीतीर मोहल्ला निवासी स्वर्गीय रामजन्म राय का 40 वर्षीय पुत्र अवधेश कुमार बताया गया है.

जैसा कि उसके द्वारा अस्पताल के रजिस्ट्रेशन काउंटर पर पर्ची कटवाते समय बताया गया था. अब इस पते पर उसे कोई पहचानने को तैयार नहीं है. पर्ची कटवाते समय उसके द्वारा बताया गया था कि उसे बहुत कमजोरी है. फिर भी दोनों पैरों पर चलकर ही अस्पताल में आया था. जैसा की उसका वीडियो भी अब सामने आया है. लेकिन, पांच दिन इलाज के बाद उसकी मौत कुछ ना कुछ कहती है. क्योंकि ना तो वह बूढ़ा था. ना ही उसका ऑपरेशन हुआ था. अब पुलिस उसके परिजनों की तलाश में जुटी है ताकि शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिजनों को सुपुर्द किया जा सके और नहीं तो पुलिस तो है ही क्रिया कर्म करने के लिए.

![]()

