छपरा में धारदार हथियार से गला रेतकर युवक की हत्या ; खेत से शव बरामद

Chhapra Desk – सारण जिले के इसुआपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मुड़वा गांव में धारदार हथियार से गला रेतकर एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है. युवक का शव गांव स्थित खेत से बरामद किया गया है. मृतक इसुआपुर थाना क्षेत्र के मुड़वा गांव निवासी जगजीवन राम का 22 वर्षीय पुत्र रंजन कुमार राम बताया गया है. उसके गर्दन वं हाथ-पैर में तेज धार-धार हथियार से वार के निशान है. इस सूचना की मिलते हैं जहां घरवालों में कोहराम मच गया, वहीं काफी संख्या में ग्रामीण वहां एकत्रित हो गए.

जिसके बाद सूचना मिलते ही इसुआपुर थाना अध्यक्ष दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया. बताया जा रहा है कि जब ग्रामीण खेत में पहुंचे तो देखा कि खेत में एक युवक का शव पड़ा हुआ है. जिसके बाद यह बात गांव में आग की तरह फैल गई. वहीं शव की शिनाख्त हुई और गांव में कोहराम मच गया.

इस मामले में इसुआपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि किसी धारदार हथियार से रंजन की गला रेत कर हत्या की गई है. वही उसके शरीर पर चाकू से वार के कई निशान भी हैं. शव का पोस्टमार्टम छपरा सदर अस्पताल में कराने के लिए भेजा गया है, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने की प्रक्रिया की जा रही है. हालांकि समाचार प्रेषण तक इस मामले में प्राथमिकी की प्रक्रिया चल रही थी.

Loading

Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़