CHHAPRA DESK – सारण जिले के गड़खा थाना क्षेत्र में अवैध अवैध संबंध का विरोध करने पर पत्नी की गला दबाकर हत्या किए जाने का मामला प्रकाश में आया है. मृत महिला गड़खा थाना क्षेत्र के मोतीराजपुर गांव निवासी मोहम्मद असलम की 25 वर्षीय पत्नी शहाना खातून बताई गई है. इस सूचना के बाद मौके पर पहुंची गड़खा थाना पुलिस ने महिला के शव को उसके घर से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया.

जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसके मायके वालों को सुपुर्द कर दिया गया है. इस घटना के संबंध में महिला के मायके वालों ने बताया कि उनके द्वारा शहाना खातून की शादी गड़खा थाना क्षेत्र के मोतीराजपुर गांव निवासी मोहम्मद असलम से धूमधाम से की गई थी. लेकिन उन्हें बाद में पता चला कि मोहम्मद असलम का किसी के साथ अवैध संबंध है. जिसका विरोध सहाना के द्वारा किया जाता था. जिसको लेकर उसकी हत्या गला दबाकर की गई है.

इस घटना के बाद मायके वालों में कोहराम मचा हुआ है. हालांकि समाचार प्रेषण तक प्राथमिकी की प्रक्रिया चल रही थी. इस मामले में गड़खा थानाध्यक्ष ने बताया कि शहाना के मायके वालों के अनुसार ससुराल वालों द्वारा उसकी गला दबाकर हत्या की गई है. फिलहाल पुलिस जांच कर रही है। उसके बाद ही मामले का खुलासा होगा.

![]()
