उत्पाद विभाग ने टोयोटा कार के तहखाने से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद कर कारोबारी को किया गिरफ्तार

CHHAPRA DESK – छपरा उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर एक टोयोटा कार को रोककर तलाशी ली तो कार से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद किया गया. शराब को कार की पिछली सीट में तहखाना बनाकर छुपाया गया था. जिसके बाद पुलिस ने कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार कारोबारी सदर अनुमंडल निवासी कन्हैया राय का पुत्र सुजीत कुमार बताया गया है.

इस विषय में विस्तृत जानकारी देते हुए उत्पाद अधीक्षक रजनीश कुमार ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि टोयोटा कार से अंग्रेजी शराब की खेप पटना ले जायी जा रही है. जिसको देखते हुए उनके द्वारा शहर से गुजर रहे कार की तलाशी ली गई तो कार की पिछली सीट में तहखाना बनाकर रखे गए भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब को बरामद किया.

जिसके बाद उन्होंने उक्त कारोबारी को गिरफ्तार करते हुए कार को जब्त कर लिया. उन्होंने बताया कि कार की पिछली सीट के तहखाने से 911 टेट्रा पैक अंग्रेजी शराब बरामद किया गया है. वही पूछताछ के क्रम में गिरफ्तार कारोबारी सुजीत कुमार ने बताया कि वह यूपी के भाटपार रानी से शराब लेकर कुर्जी पटना जा रहा था.

Loading

Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़