अलग-अलग सड़क दु’र्घटनाओं में एक महिला की मौ’त; एक किशोर एवं एक किशोरी गंभीर

अलग-अलग सड़क दु’र्घटनाओं में एक महिला की मौ’त; एक किशोर एवं एक किशोरी गंभीर

CHHAPRA/SIWAN/GOPALGANJ DESK- सारण जिले के मशरक थाना क्षेत्र में हुई अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में जहां एक महिला की मौत जहां उपचार के दौरान हो गई वहीं, एक किशोर एवं एक किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गये. सभी घायलों को मशरक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई वही, घायल किशोर की स्थिति नाजुक देख बेहतर इलाज हेतु छपरा सदर अस्पताल रेफर किया गया, जहां से उसे बेहतर चिकित्सा के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया. मृत महिला गोपालगंज जिले के बरौली थाना अंतर्गत नधना गांव निवासी मनोज सिंह की 50 वर्षीय पत्नी इंदू देवी बताई गई है.

घटना के संबंध में बताया जाता है कि वह महिला गोपालगंज से छपरा आई थी, जहां किसी अनियंत्रित वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गई. जिसके बाद उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. जबकि दूसरी घटना में मशरक थाना क्षेत्र अंतर्गत माॅ सिध्दिदात्री मंदिर चौक पर ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी. जिससे बाइक चालक समेत एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया. ग्रामीणों ने ट्रक चालक को पकर जमकर पिटाई के बाद पुलिस को सौंप दिया.

वही घायल किशोर को मशरक सीएससी में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक इलाज कर चिकित्सक ने छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया. जहां से बेहतर चिकित्सा के लिए उसे पीएमसीएच रेफर किया गया. गंभीर रूप से घायल छात्र सिवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के जगतपुर गांव निवासी राजीव रंजन कुमार का 13 वर्षीय प्रियांशु कुमार बताया जाता है. वही ग्रामीणो की पिटाई से घायल चालक पटना जिला के मनेर थाना अंतर्गत शेरपुर गांव निवासी रोहन प्रसाद का पुत्र प्रमोद कुमार बताया गया है.

वहीं तीसरी घटना में मशरक-डुमरसन मुख्य पथ एनएच- 227ए रामजानकी पथ पर चैनपुर गांव में तेज रफ्तार मोटरसाइकिल से एक छात्रा गंभीर से घायल हो गई. घायल छात्रा स्थानीय थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव निवासी शंकर प्रसाद की 16 वर्षीय पुत्री गुड़िया कुमारी बताई गई है, जिसका उपचार चल रहा है. जिसका उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है.

Loading

56
Accident E-paper ब्रेकिंग न्यूज़