CHHAPRA DESK – सारण जिले के छपरा शहर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हुई है. वहीं करीब आधा दर्जन लोग जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं. सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है. फिलहाल चारों मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है. वहीं कुछ घायलों की पहचान की गई है. जो कि बलिया जिला के रहने वाले बताये जा रहे हैं.

घटना छपरा शहर के भगवान बाजार थाना अंतर्गत पीएन सिंह कॉलेज के समीप की है. बताया जा रहा है कि छपरा में किसी शादी समारोह में प्रोग्राम देने के बाद ऑर्केस्ट्रा कर्मी डीजे लदे पिकअप से ही वापस बलिया लौट रहे थे. उसी बीच छपरा-मांझी मुख्य मार्ग पर पीएन सिंह कॉलेज की समीप पिकअप अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. पिकअप पलटने के कारण उस पर बैठे ऑर्केस्ट्रा कर्मी बीच सड़क पर गिर पड़े. उस दौरान विपरीत दिशा से आ रही अनियंत्रित ट्रक ने चार लोगों को रौंद दिया. जिससे उनकी मौत मौके पर हो गई. जबकि अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं.

बताया जा रहा है कि आर्केस्ट्रा उत्तर प्रदेश के बलिया से मंगाया गया था. जिसमें सवार सभी लोग उत्तर प्रदेश के ही रहने वाले हैं. मृतकों में दो नर्तकी एवं दो ऑर्केस्ट्रा कर्मी शामिल है. जिनके शव की फिलहाल शिनाख्त नहीं हो पाई है. वहीं गंभीर रूप से घायलों में उत्तर प्रदेश के बलिया जिला अंतर्गत नरई थाना अंतर्गत पिपरा कला गांव निवासी राजेंद्र राम का 24 वर्षीय पुत्र अरुण कुमार, जैथरा थाना क्षेत्र के गरीमेड गांव निवासी गंगा का 35 वर्षीय पुत्र श्यामवीर, मरदान गांव निवासी सुनील यादव का 5 वर्षीय पुत्र शिवम यादव एवं अन्य शामिल है. सभी घायलों का उपचार फिलहाल में चल रहा है.

![]()

