
CHHAPRA / SIWAN DESK – सारण जिला के कोपा थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता को दहेज की बेदी पर चढ़ा दिया गया. विवाहिता के शव को घर से ही संदेहास्पद स्थिति में बरामद किया गया है. बताया जा रहा है कि गला घोंटकर उसकी हत्या की गई है. वही इस घटना के बाद मायके वाले रोते-पीटते वहां पहुंचे तो ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हो गए. मृत महिला जिले के कोपा थाना क्षेत्र के सिसवन थाना क्षेत्र के तेंदुआ गांव निवासी विश्वजीत यादव की 20 वर्षीय पत्नी मनीषा कुमारी बताई गई है. जो कि सिवान जिला के सिसवन थाना अंतर्गत तेनुआ गांव की रहने वाली थी. इस संबंध में मृतका के मायके वालों के बयान पर कोपा थाने में दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है.

प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. इस संबंध में कोपा थाना अध्यक्ष ने बताया कि दहेज के लिए हत्या का मामला सामने आया है. शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे मायके वालों को सुपुर्द कर दिया गया है. वही ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हैं. जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा कि विवाहिता की हत्या गला दबाकर की गई है या रस्सी से गला घोंटकर. फिलहाल जांच जारी है.

![]()

