राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक में लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए डीएम ने दिया सख्त निर्देश

राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक में लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए डीएम ने दिया सख्त निर्देश

CHHAPRA DESK –   सारण जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव द्वारा आज राजस्व समन्वय को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में अपर समाहर्ता, भूमि सुधार उप समाहर्ता और जिले के सभी अंचलाधिकारी उपस्थित थे. सामूहिक अवकाश के बाद आज ही सभी अंचलाधिकारियों ने अपने-अपने अंचलों में योगदान दिया है, जिसके तुरंत बाद जिलाधिकारी ने राजस्व कार्यों में गति लाने के उद्देश्य से यह बैठक बुलाई. जिलाधिकारी ने समीक्षा के दौरान पाया कि गड़खा और अमनौर अंचलों में पुराने राजस्व कर्मचारी नहीं हैं. इस समस्या को देखते हुए उन्होंने निर्देश दिया कि कार्य को सुचारु रूप से चलाने के लिए युक्तिसंगत ढंग से पुराने राजस्व कर्मचारियों की पोस्टिंग/प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि आम लोगों को परेशानी न हो. वहीं सभी अंचलाधिकारियों को ‘सहयोग शिविर’ के उद्देश्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने स्पष्ट किया कि ​आवेदन प्राप्ति से लेकर उनके अंतिम निष्पादन तक की प्रक्रिया पारदर्शी और त्वरित होनी चाहिए. ​

राजस्व सेवाओं से संबंधित सभी लंबित आवेदनों का निपटारा कानूनी प्रावधानों के तहत प्रभावी ढंग से किया जाए. ​दाखिल-खारिज, मापी सहित अन्य राजस्व सेवाओं से संबंधित लंबित मामलों का ससमय निष्पादन करने, ​अतिक्रमण (Encroachment): सरकारी भूमि पर अतिक्रमण के मामलों को प्राथमिकता के आधार पर हल करने तथा राजस्व विभाग एवं अन्य विभागों से प्राप्त महत्वपूर्ण पत्रों और निर्देशों का त्वरित अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. वहीं ​विभिन्न सरकारी विभागों की महत्वपूर्ण परियोजनाओं के लिए भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया. जिलाधिकारी ने ​जिले के ‘लैंड बैंक’ (Land Bank) को त्रुटिहीन और पूरी तरह पारदर्शी बनाने का स्पष्ट निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि​विकास योजनाओं के लिए भूमि चिन्हित करने की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए.

Loading

77
E-paper प्रशासन ब्रेकिंग न्यूज़