
CHHAPRA DESK – सारण में तेज रफ्तार का कर थमने का नाम नहीं ले रहा है. लगातार दुर्घटनाएं हो रही है और प्रतिदिन चार-पांच मौतें भी हो रही हैं. ताजा मामला आज सुबह छपरा-मांझी मुख्य पर भगवान बाजार थानांतर्गत पीएन सिंह कॉलेज के समीप घटी, जहां ऑर्केस्ट्रा कर्मियों का डीजे लदा पिकअप वैन तेज गति के कारण ब्रेकर पार करने के क्रम में पलट गया और चार लोगों की मौत जहां घटनास्थल पर ही हो गई, वहीं आधा दर्जन लोग उपचारत हैं. बताया जा रहा है कि बलिया से आर्केस्ट्रा सारण जिले आया था और आज सुबह वापस लौट के दौरान यह हादसा हुआ है. सभी मृतक और घायल उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं.

इनकी हुई है मौत :
इस भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हुई है. मृतकों में उत्तर प्रदेश के बलिया जिला अंतर्गत नरही थाना क्षेत्र के पिपरा कला गांव निवासी जगदीश राम का 20 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार, हरदोई जिला के साढी थाना अंतर्गत धोंधी गांव निवासी कमलेश ग्वाल का पुत्र अवधेश कुमार ग्वाल, हरदोई जिला के मरदान गांव निवासी सुनील यादव की पत्नी व घायल 5 वर्षीय शिवम की मां सोनी देवी एवं उन्नाव गांव निवासी मनोज कुमार की पत्नी प्रीति देवी शामिल हैं.

इन घायलों का चल रहा इलाज:
अनियंत्रित डीजे वाहन के पलटने से उसके केबिन में बैठे कुछ लोग ही सुरक्षित बचे हैं, जिनका उपचार चल रहा है. घायलों में बलिया जिला के नरही थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर गांव निवासी वीरेंद्र राम का 30 वर्षीय पुत्र दिलीप कुमार राम, हरदोई निवासी सुनील यादव का पांच वर्षीय पुत्र शिवम यादव, जगपुरा के जयतारा थाना क्षेत्र के गढी मदसुआ गांव निवासी गंगाधर का 40 वर्षीय पुत्र श्यामवीर, उसकी पत्नी संगीता देवी, उन्नाव जिला के बंगारा मऊ निवासी मूलचंद का छत्तीस वर्षीय पुत्र मनोज कुमार एवं हरदोई जिला के साथी थाना अंतर्गत मोदी गांव निवासी अवधेश गोपाल की 26 वर्षीय पत्नी प्रीति देवी शामिल है.

ग्रामीणों में आक्रोश :
इस हादसे के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए. प्रत्यक्ष दर्शियों का कहना है कि इस मुख्य मार्ग पर भी कई ब्रेकर बनाए गए हैं जो कि आए दिन दुर्घटना का कारण बनते हैं. प्रत्यक्ष दर्शनों ने बताया कि पिकअप तेज गति से जा रहा था और ब्रेकर पर चालक नियंत्रण खो बैठा. वहीं विपरीत दिशा से जा रही ट्रक के टक्कर से बचने के क्रम में पिकअप सड़क किनारे पलट गई. उस दौरान पिकअप पर सवार लोग भी सड़क पर फेंका गये, जिन्हें ट्रक ने कुचल दिया. दो नर्तकी सहित चार लोगों की मौत मौके पर हो गई. वहीं घायल आधा दर्जन लोगों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया. इस घटना के बाद में आक्रोशित लोगों ने सड़क पर विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. लेकिन ऐन वक्त पर सीआरपीएफ बटालियन की बस वहां पहुंच गई और उन लोगों ने भीड़ को नियंत्रित करते हुए 112 डायल को सूचना दिया और सभी घायलों को सदर अस्पताल भिजवाने के बाद शल को उठवाकर अस्पताल भिजवाया. जिसके बाद सड़क पर आवागमन बहाल हो सका.

एसएसपी पहुंचे अस्पताल
इस घटना की सूचना के बाद एएसपी राम पुकार सिंह एवं भगवान बाजार थाना अध्यक्ष रणधीर कुमार अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल-चाल जाना. इस भीषण हादसे को देखते हुए एसएसपी विनीत कुमार भी सदर अस्पताल पहुंचे और सभी मृतकों व घायलों की पहचान के बाद आगे की कार्रवाई करने का निर्देश दिया. समाचार प्रेषण तक शवों का पोस्टमार्टम कराए जाने की प्रक्रिया जहां जारी है वहीं घायलों का उपचार किया जा रहा है.

![]()

