सीएसपी संचालक को सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों के सामने ही गो’लियों से भू’ना ; भाग निकले पुलिसकर्मी

सीएसपी संचालक को सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों के सामने ही गो’लियों से भू’ना ; भाग निकले पुलिसकर्मी

 CHHAPRA DESK- बिहार में भाजपा शासन के बाद भी अपराधी पूरी तरह बे लगाम दिख रहे हैं. जब जहां और जिस समय चाहे हत्या, लछट व डकैती जैसी संगीन वारदातों को लगातार अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला बिहार के पूर्णिया जिले से सामने आया है, जहां पूर्णिया के बनमनखी में पुलिस सुरक्षा में स्टेट बैंक से रुपये लेकर निकले सीएसपी संचालक सुभाष मिश्रा (45) को अपराधियों ने गोलियों से भून दिया और पांच लाख रुपये लूट लिये. वारदात के दौरान पुलिस के दोनों गार्ड मौके से जान बचाकर भाग गये. घटना के विरोध में शव के साथ उग्र भीड़ ने बनमनखी थाना में तोड़फोड़ मचायी और पुलिस कर्मियों को खदेड़ दिया.

मृतक सीएसपी संचालक सुभाष मिश्रा बनमनखी के हरिमूढ़ी पंचायत के रसाढ़ गांव के निवासी थे. पुलिस ने शाम पांच बजे तीन घंटे की मोहलत मांगी. बनमनखी एसडीपीओ हुलास कुमार ने बताया कि दोनों गार्ड को निलंबित किया जा रहा है. घटना के उद्भेदन में अररिया जिले की पुलिस की भी मदद ली जा रही है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएसपी संचालक सुभाष मिश्रा पिछले दो साल से पुलिस की सुरक्षा में ही बैंक से लेनदेन करते थे. शुक्रवार को भी दो गार्ड के साथ वे बनमनखी स्थित स्टेट बैंक आये थे.

बनमनखी एसबीआइ के प्रबंधक कपिलदेव तिवारी ने बताया कि सीएसपी संचालक सुभाष मिश्रा ने पांच लाख रुपये की निकासी की थी. बैंक से निकलने के बाद वह बाइक पर दोनों गार्ड को लेकर रसाढ़ लौट रहे थे. तभी हृदयनगर और रसाढ़ के बीच में नहर के समीप एक बाइक पर सवार दो-तीन अपराधियों ने उन्हें घेर लिया और उनपर ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी. इस हमले में दोनों गार्ड जान बचाकर भाग खड़े हुए. घटना की सूचना मिलने पर एसडीपीओ हुलास कुमार, थानाध्यक्ष राजकुमार चौधरी समेत पुलिस पदाधिकारियों ने घटनास्थल की जांच की.

उग्र भीड़ ने थाना पर बोला धावा

पुलिस सुरक्षा के बावजूद पांच लाख लूट के दौरान सीएसपी संचालक सुभाष मिश्रा को गोलियों से भूने जाने की घटना से पूरा बनमनखी स्तब्ध रह गया. जिसे भी घटना की जानकारी मिली वह दौड़ा-दौड़ा बनमनखी अनुमंडलीय अस्पताल पहुंच गया. देखते-देखते अस्पताल में जुटी भीड़ उग्र हो गयी. इसके बाद अस्पताल से स्ट्रेचर पर शव को लेकर उग्र भीड़ करीब आधा किमी दूर बनमनखी थाना पहुंची.

जबतक में पुलिस मौके की नजाकत को भांप पाती तबतक में भीड़ बेकाबू हो गयी और बनमनखी थाना में तोड़फोड़ मचाना शुरू कर दिया.उत्तेजित भीड़ को रोकने गयी पुलिसकर्मियों को अपनी जान बचाकर वहां से भागना पड़ा. इसके बाद उग्र भीड़ मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए थाना परिसर में डटी रही. काफी मशक्कत के बाद एसडीपीओ हुलास कुमार, थानाध्यक्ष राजकुमार चौधरी ने आसपास के थानों की पुलिस की मदद से स्थिति को नियंत्रित किया.

Loading

48
Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़