चुनावी रंजिश में राजद कार्यकर्ताओं पर फा’यरिंग ; एक की मौ’त, तीन गंभीर, बीजेपी कार्यकर्ताओं पर आरोप

चुनावी रंजिश में राजद कार्यकर्ताओं पर फा’यरिंग ; एक की मौ’त, तीन गंभीर, बीजेपी कार्यकर्ताओं पर आरोप

CHHAPRA DESK – सारण लोकसभा चुनाव के बाद छपरा में चुनावी रंजिश की आग सुलगने लगी है. ताजा मामला छपरा शहर के नगर थाना अंतर्गत भिखारी ठाकुर चौक से सामने आया है, जहां राजद के एक कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. जबकि तीन लोग गोली लगने से जख्मी है, जिसमें दो लोगों को बेहतर चिकित्सा के लिए मच पर किया जा चुका है. मृत युवक की पहचान छपरा शहर के नगर थाना अंतर्गत बड़ा तेलपा मोहल्ला निवासी नागेंद्र यादव के 25 वर्ष के पुत्र चंदन यादव के रूप में की गई है. वही घायलों में बड़ा तेलपा मोहल्ला निवासी शंभू राय का पुत्र गुड्डू कुमार, बिहारी राय का पुत्र मनोज कुमार तथा धर्मनाथ राय का पुत्र दीपक कुमार शामिल है. जिसमें मनोज कुमार के सिर में गोली लगी है, जिसके कारण मनोज और गुड्डू को पीएमसीएच रेफर किया गया है.

बूथ संख्या 138, 139 पर हुआ था बवाल

यहां बता दे कि बीते दिन सारण लोकसभा चुनाव के दौरान शहर के नगर थाना अंतर्गत भिखारी ठाकुर चौक के समीप तेलपा मोहल्ला स्थित बूथ संख्या 138 और 139 पर भाजपा कार्यकर्ता एवं राजद कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई थी. उस दौरान जमकर दोनों तरफ से पत्थर बाजी हुई थी जमकर एट पत्थर एक दूसरे पर बरसाए गए थे. हालांकि सूचना के बाद सारण एसपी डॉक्टर गौरव मंगला दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया. जिसके बाद देर रात तक तेलपा मोहल्ले में पुलिस गश्त करती रही. लेकिन आज सुबह चुनावी रंजिश की आज पुनः भड़क गई और भिखारी ठाकुर चौक के समीप दोनों पक्ष के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गये. उस दौरान राजद कार्यकर्ता चंदन यादव की गोली लगने से मौके पर मौत हुई है. वही गुड्डू राय, मनोज राय और दीपक कुमार राय गंभीर रूप से जख्मी है, जिनका उपचार चल रहा है.

भाजपा कार्यकर्ताओं पर आरोप

रजत कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर आरोप लगाकर बताया कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्लानिंग के तहत भिखारी ठाकुर चौक पर बमबाजी और गोलीबारी की है. जिससे उनके एक साथी की मौत हुई है, जबकि तीन लोग गोली लगने से जख्मी हुए हैं. उनका आरोप है कि बीते दिन चुनाव के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा वोगस वोट गिराया जा रहा था.

पुलिस प्रशासन के खिलाफ लगे मुर्दाबाद के नारे

मृतक के परिवार वालों एवं मोहल्ले वासियों का आरोप है कि उनके द्वारा पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन मौके पर पुलिस नहीं पहुंची जिसके कारण भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके ऊपर अंधाधुंध फायरिंग कर उनके एक साथी को मौत के घाट उतारा है. हालांकि पुलिस बीती संध्या बूथ पर विवाद के बाद देर रात तक मोहल्ले में गश्त करती रही थी.

Loading

56
Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़