CHHAPRA DESK – सारण जिला के सोनपुर थाना क्षेत्र से इस समय की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने हथियार के बल पर आईडीबीआई बैंक से करीब ₹19.25 लाख लूट की घटना को अंजाम दिया है. वही इस घटना के बाद बैंक के बाद भीड़ जमा होने लगी, जिसको देखते हुए अपराधियों ने दनादन फायरिंग करना शुरू कर दिया और फायरिंग करते हुए अपराधी आराम से फरार हो गये. घटना सोनपुर थानान्तर्गत गोला रोड स्थित आईडीबीआई बैंक की है. जहां एक बाइक सवार तीन हथियारबंद अपराधियों द्वारा पिस्टल का भय दिखाकर बैंक काउंटर से लगभग 16 लाख 75 हज़ार एवं बैंक में मौजूद ग्राहकों से लगभग 2.50 लाख रुपये यानि कि कुल 19 लाख 25 हजार रूपये लूट की पटना को अंजाम दिया गया है.

इस सूचना के बाद सोनपुर पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन प्रारंभ कर दी है. इस घटना की पुष्टि करते हुए सारण एसपी डॉक्टर कुमार आशीष ने बताया कि सोनपुर थाना अंतर्गत गोला रोड स्थित आईडीबीआई बैंक से ₹19.25 लाख की लूट हुई है. सूचना के बाद वह स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन में जुटे हैं. उनके साथ मौके पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सोनपुर, अंचल निरीक्षक सोनपुर एवं सोनपुर थानाध्यक्ष घटनास्थल पर मौजूद हैं.मामले के त्वरित उद्वेदन को लेकर एफ एस एल टीम को भी बुलाया गया है. एफ एस एल टीम घटनास्थल की बारीकी से जांच कर रही है. वहीं संदेह के आधार पर बैंक गार्ड को पूछताछ हेतु हिरासत में लिया गया है. घटना से संबंधित अन्य साक्ष्यो की जांच एवं CCTV फुटेज का अवलोकन किया जा रहा है. वह इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई.

![]()

