अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक किशोर व एक महिला की हुई मौत

अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक किशोर व एक महिला की हुई मौत

CHHAPRA DESK –  सारण जिले के अलग-अलग क्षेत्र में आज हुई सड़क दुर्घटनाओं में एक किशोर एवं एक महिला की मौत हुई है. दोनों मौतों के बाद उनके घर वालों में रोना-पीटना लगा हुआ है. पहली घटना जिले के गड़खा थाना क्षेत्र से सामने आई है, जहां किसी अनियंत्रित वाहन ने स्थानीय थाना क्षेत्र के रुस्तमपुर गांव निवासी तारकेश्वर राय के 16 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार को रौंद दिया. जिसके कारण उसकी मौत हो गई. इस घटना की सूचना के बाद जहां परिवार वालों में रोना-पीटना लग गया. वहीं स्थानीय थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया है.

जबकि, दूसरी घटना जिले की डोरीगंज थाना क्षेत्र से सामने आई है, जहां एक वृद्ध महिला सड़क हादसे का शिकार हो गई और अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई. मृत महिला की पहचान जिले की डोरीगंज थाना क्षेत्र के मेहरौली गांव निवासी स्वर्गीय राम भरोसा राय की 79 वर्षीय पत्नी सांझारी कुंवर बताई गई है. सदर अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक के द्वारा उसे मृत घोषित किए जाने के बाद अस्पताल में मौजूद भगवान बाजार थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया है.

Loading

67
Accident E-paper ब्रेकिंग न्यूज़