
CHHAPRA DESK – सारण जिले में तेज रफ्तार का कहर लगातार जारी है. प्रतिदिन चार-पांच व्यक्ति सड़क दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं. आज जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में हुई सड़क दुर्घटनाओं में चार व्यक्ति की मौत हुई है. जिले के तरैया थाना अंतर्गत चंचलिया गांव के समीप तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से शादी समारोह में शामिल होने गए एक व्यक्ति की मौत उपचार के दौरान हो गई. मृत व्यक्ति की पहचान जिले के अमनौर थाना क्षेत्र के अमनौर अगुवान गांव निवासी गगन राम के 40 वर्षीय पुत्र बीरबल कुमार के रूप में की गई. मौत के बाद तरैया थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा.

जबकि, दूसरी घटना में जिले के मशरक थाना क्षेत्र अंतर्गत हुए सड़क दुर्घटना में घायल युवक की मौत मशरक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के दौरान हो गई. मृत युवक जिले के इसुआपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हकारपुर गांव निवासी लखन राय के 20 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार के रूप में की गई. सूचना के बाद परिवार वालों में हड़कंप मच गया. वहीं थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा.

जबकि, तीसरी घटना में जिले के नगरा थाना अंतर्गत मुख्य सड़क पर अनियंत्रित अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई. मृत युवक की पहचान जिले के अवतार नगर थाना अंतर्गत नरांव प्राण राय के टोला निवासी स्व मैनेजर राय के 26 वर्षीय पुत्र बलविंदर यादव के रूप में की गई. इस घटना की सूचना जैसे ही घर वालों को लगी, घर में रोना-पीटना लग गया.

जबकि, चौथी घटना में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत गौरा थाना अंतर्गत नरहरपुर गांव के समीप हुई है. मृतक की पहचान जिले के गौरा थाना अंतर्गत नरहरपुर गांव निवासी स्वर्गीय चुन्नी महतो के 50 वर्षीय पुत्र कमलेश महतो के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि वह सड़क से पैदल जा रहे थे. उसी बीच किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. जिसके कारण गिरने से उनके सिर में गंभीर चोट आई और सिर के गंभीर चोट के कारण उनकी मौत हो गई. चारों शवों को संबंधित थाना पुलिस के द्वारा कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कूरने के बाद उनके परिवार वालों को सौंप दिया गया है.

![]()

