प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर ने जंक्शन स्थित ऑटोमेटिक कोच वाशिंग प्लांट का किया निरीक्षण

प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर ने जंक्शन स्थित ऑटोमेटिक कोच वाशिंग प्लांट का किया निरीक्षण

CHHAPRA DESK –   छपरा जंक्शन पर शुक्रवार को प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर (पीसीएमई) गोरखपुर नरेश कुमार ने प्लेटफॉर्म संख्या 5 के समीप स्थित ऑटोमेटिक कोच वाशिंग प्लांट का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्लांट में लगी विभिन्न मशीनों की कार्यप्रणाली का बारीकी से अवलोकन किया और ट्रेन की साफ-सफाई की प्रक्रिया की समीक्षा की. उन्होंने संबंधित अधिकारियों से मशीनों के संचालन, रखरखाव तथा साफ-सफाई के मानकों के बारे में जानकारी ली. इस दौरान उन्होंने निर्देश दिया कि यात्रियों को स्वच्छ और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना रेलवे की प्राथमिकता है, इसलिए कोचों की सफाई में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

Add

उन्होंने कहा कि ऑटोमेटिक कोच वाशिंग प्लांट के माध्यम से कम समय में अधिक प्रभावी ढंग से कोचों की सफाई संभव है, जिससे यात्रियों को स्वच्छ वातावरण मिल सकेगा. वही निरीक्षण के क्रम में उन्होंने पानी के प्रेशर, ब्रश सिस्टम, डिटर्जेंट के उपयोग और ड्रेनेज सिस्टम की भी जांच की. उन्होंने निर्देश दिया कि प्लांट का नियमित मेंटेनेंस किया जाए, ताकि मशीनें सुचारु रूप से कार्य करती रहें.मौके पर मौजूद अधिकारियों ने बताया कि इस प्लांट के जरिए ट्रेनों की बाहरी सफाई आधुनिक तकनीक से की जाती है, जिससे समय की बचत होती है और सफाई की गुणवत्ता में सुधार आता है. निरीक्षण के दौरान गोरखपुर के सीनियर सेक्शन इंजीनियर सुधीर त्रिपाठी आरपीएफ के सुंदरजीत उपस्थित रहे.

Loading

67
E-paper ब्रेकिंग न्यूज़