पानी में डूबने से एक किशोर की हुई मौत ; परिवार में लगा रोना-धोना

पानी में डूबने से एक किशोर की हुई मौत ; परिवार में लगा रोना-धोना

CHHAPRA DESK –   सारण जिले के जलालपुर थाना अंतर्गत बसडिला गांव स्थित पोखर में डूबने से एक किशोर की मौत हो गई. मृत किशोर की पहचान स्थानीय थाना क्षेत्र के बसडिला गांव निवासी आनंद शंकर कुमार के 12 वर्षीय पुत्र वेद कुमार सिंह के रूप में की गई. बताया जा रहा है कि वह अन्य बच्चों के साथ स्नान करने गया था, जहां देखते ही देखते गहरे पानी में चले जाने के कारण डूबने लगा. अन्य बच्चों द्वारा शोर मचाया गया तो जब तक उसे पानी से निकाला गया तब तक देर हो चुकी थी.

Add

चिकित्सक द्वारा किशोर को मृत घोषित किए जाने के बाद परिवार में रोना-पीटना लग गया. वहीं सूचना के बाद जलालपुर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां देर शम तक शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सुपुर्द किया गया. इस घटना के बाद घर परिवार में रोना पीटना लग गया. परिवार वालों के अनुसार वह अन्य बच्चों के साथ स्थान करने गया था, जहां गहरे पानी में चले जाने के कारण डूब कर उसकी मौत हुई है.

Loading

81
Accident E-paper ब्रेकिंग न्यूज़