भारत सरकार से पुरानी पेंशन को पुनः बहाल करने को ले रेलवे एसोसिएशन ने छपरा जंक्शन पर अपनी आवाज को किया बुलंद ; कहा मांगो को ले दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा प्रदर्शन

भारत सरकार से पुरानी पेंशन को पुनः बहाल करने को ले रेलवे एसोसिएशन ने छपरा जंक्शन पर अपनी आवाज को किया बुलंद ; कहा मांगो को ले दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा प्रदर्शन

CHHAPRA DESK –  इंडियन रेलवे इम्पलाईज फेडरेशन से संबद्ध मान्यता प्राप्त रेलवे ट्रेड यूनियन एन ई रेलवे मेन्स कांग्रेस, ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन, फरन्ट अगेन्स्ट एनपीएसइन रेलवे, एमएनओपीएस के संयुक्त तत्वावधान में हज़ारों की संख्या में कर्मचारियों ने छपरा जंक्शन पर हुंकार भरते हुए भारत सरकार से पुरानी पेंशन को पुनः बहाल करने की मांग किया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और एन ई रेलवे मेन्स कांग्रेस के केन्द्रीय अध्यक्ष अखिलेश पाण्डेय ने कहा कि भारत सरकार यदि पुरानी पेंशन को शीघ्र बहाल नहीं करती है तो इंडियन रेलवे इम्पलाईज फेडरेशन और एनएमओपीएस के नेतृत्व में लाखों की संख्या में कर्मचारी 25 नवंबर 2025 को जन्तर मन्तर पर नई दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर पर विरोध प्रदर्शन करेंगे.

Add

वहीं महामंत्री अब्दुल शेख ने भारत सरकार और रेल मंत्रालय से मांग किया की रेलवे का निजीकरण करना तत्काल बन्द किया जाये और ट्रेनों की बढ़ती संख्या के सापेक्ष में स्थायी कर्मचारियों की भर्ती किया जाये. वहीं वाराणसी मंडल के मंडल मंत्री राकेश पाल ने यूपीएस और एनपीएस का विरोध करते हुए रेल कर्मचारियों को बताया कि ये दोनों स्कीम कर्मचारी विरोधी है. कर्मचारियों ने यूपीएस को पूरी तरह नाकार कर दिया है. पाल ने कहा कि पेंशन का एकमात्र विकल्प पुरानी पेंशन ही है. वाराणसी मंडल के मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार ने रेल प्रशासन से मांग किया कि 12 घंटे की ड्यूटी रोस्टर बंद किया जाये,

कर्मचरियों को प्रापर रेस्ट दिया जाये और रिक्त पदों पर शीघ्र बहाली किया जाये. वहीं संरक्षक सुभाष दुबे ने कहा कि एन ई रेलवे मेन्स कंग्रेस के मान्यता में आने के बाद कर्मचारियों की अधिकांश समस्याओ का निदान कराया गया है और आगे सभी सुविधाओं को रेलवे बोर्ड से लागू कराने का काम किया जाएगा. वहीं एलरसा के जोनल अध्यक्ष जेएन शाह ने लोको पायलट को प्रापर रेस्ट देने और इनके वेतन विसंगतियों को शीघ्र दूर करने की मांग रेल मन्त्रालय से किया. संगठन मंत्री एम एम आलम ने कहा कि प्रापर मेंटेनेन्स के आभाव में रेलवे आवासों की स्तिथि काफी जर्जर हो गई है.

यदि, शीघ्र मरम्मत कार्य नहीं कराया जाता है तो रेल प्रशासन का यूनियन घेराव करने को बाध्य होगी. कार्यक्रम की अध्यक्षता आऊट डोर शाखा छपरा के शाखा अध्यक्ष मनु रंजन और मंच संचालन शाखा मंत्री संजय तिवारी ने किया.Nकार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित एलरसा के सी डब्लू सी के सदस्य रवीन्द्र यादव, ओपी सिंह, मनोज सिंह, एपमा के राष्ट्रीय महामंत्री मनोज गोस्वामी, यांत्रिक शाखा छपरा के शाखा मंत्री दीपक कुमार, अध्यक्ष अभिनव गौरव, मुख्यालय गोरखपुर के मंडल मंत्री विजय नाथ ठाकुर ने कर्मचारियों को संबोधित किया.

Loading

79
E-paper