विवाद में एक युवक के गले पर ब्लेड से प्रहार तो दूसरी घटना में जमकर चले लाठी डंडे से कई लोग जख्मी

CHHAPRA DESK –  छपरा शहर के भगवान बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत अलग-अलग मोहल्ले में हुई मारपीट में दो व्यक्ति को गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया गया. शहर के भगवान बाजार थाना अंतर्गत शिव बाजार मोहल्ला में पति-पत्नी के झगड़े के बीच पति के गले पर ब्लेड लगने से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जिसके बाद उसे आनन-फानन में परिवार वालों के द्वारा सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार किया गया. जख्मी युवक भगवान बाजार थाना क्षेत्र के शिव बाजार मोहल्ला निवासी विनोद बैठा का 30 वर्षीय पुत्र लाला कुमार बैठा बताया गया है. इस घटना के संबंध में परिवार वालों ने बताया कि वह हमेशा शराब के नशे में आकर पत्नी के साथ मारपीट करता है. आज इस झगड़े में उसने गुस्से में आकर ब्लेड से अपने गले पर प्रहार कर लिया, जिसके कारण वह जख्मी हुआ है. वहीं जख्मी नशे में होने के कारण बड़बड़ा रहा था.

Add

जबकि दूसरी घटना में स्थानीय थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुर मोहल्ले में भूमि विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गये, जिसमें एक पक्ष से एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. वहीं, अन्य लोगों को मामूली चोटे आई. गंभीर रूप से जख्मी युवक भगवान बाजार थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुर मोहल्ला निवासी भरत शर्मा का पुत्र बंटी शर्मा बताया जाता है. इस संदर्भ में सदर अस्पताल में इलाज के क्रम में परिजनों ने बताया कि जमीन के विवाद को लेकर पिछले कई सालों से पट्टीदार से झगड़ा चल रहा था.

जिसको लेकर आज प्लानिंग के तहत जान से मारने की नीयत से अचानक हमला कर दिया गया. जिसके बाद जख्मी हालत में उसका इलाज सदर अस्पताल में कराया गया. वहीं परिजनों ने भगवान में थाने में रजनीकांत उर्फ दीपक शर्मा समेत अन्य लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है. वहीं पर उन्होंने बताया कि व्यवहार न्यायालय से जमीन की डिग्री हमारे पक्ष में हो चुकी हैँ. जबकि दूसरे पक्ष के लोग दबंगई दिखाते हुए वहां पर निर्माण कार्य कर रहे हैं. वहीं दूसरे पक्ष के घायल भी सदर अस्पताल में देर शाम इलाज के लिए पहुंचे थे.

Loading

67
Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़