शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक के अपहरण मामले में पुलिस ने दो अपराधियों का एनकाउंटर के दौरान पैर में गोली मार किया गिरफ्तार ; पांच गिरफ्तार

CHHAPRA DESK –  छपरा शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ सजल कुमार के अपहरण कांड में शामिल दो अपराधियों को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली मार कर गिरफ्तार कर लिया है. इस कार्रवाई के साथ ही पुलिस ने पूरे मामले का सफलतापूर्वक उद्भेदन करने का दावा किया है. इस अभियान के क्रम में कुल पांच अपराधियोऔ की गिरफ्तारियां पुलिस के द्वारा की गई है. बीती रात हुई वारदात के बाद सारण एसएसपी डॉ कुमार आशीष के निर्देश पर एक विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया गया. टीम का नेतृत्व सदर एसडीपीओ-1 राम पुकार सिंह कर रहे थे. पुलिस ने सर्विलांस और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर अपराधियों की लोकेशन ट्रेस की. इसी क्रम में भगवान बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत पीएन सिंह कॉलेज के समीप अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस पहुंची.


पुलिस को देखते ही अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी. तब आत्मरक्षा में पुलिस की ओर से भी जवाबी फायरिंग की गई. उस दौरान दो अपराधी गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों अपराधियों के पैर में गोली लगी है. जख्मी अपराधियों की पहचान अवतार नगर थाना क्षेत्र क सोनू राय और नगर थाना क्षेत्र के रंजन राय के रूप में की गई है. दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस संबंध में एसएसपी ने बताया कि त्वरित कार्रवाई, टीम वर्क और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले का खुलासा संभव हो सका है.

Loading

71
Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़