
GAYA DESK – बिहार के गयाजी में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. अपराधियों ने इस दौरान आधा दर्जन से अधिक राउंड फायरिंग की. घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है. वहीं सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की जा रही है. स्क्वायड डॉग और फोरेंसिक की टीम को मौके पर लगाया गया है. अपराधियों ने बीती रात इस वारदात को अंजाम दिया. मृतक की पहचान मदन राजवंशी (40 वर्ष) के रूप में हुई है. वह नीमचक बथानी थाना क्षेत्र के गोपाला नगर गांव का रहने वाला था. गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नीमचक बथानी थाना के गोपाला नगर गांव में मदन राजवंशी का कुछ लोगों के साथ विवाद हो गया था. विवाद के दौरान ही हथियार निकाले और मदन राजवंशी को निशाना बनाकर कई राउंड गोलियां चलाई गई. गोली लगने से उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई. मदन राजवंशी की हत्या करने के बाद अपराधी जंगल की ओर भाग निकले. बताया जा रहा है कि घटना को पूरी साजिश के साथ अंजाम दिया गया.

कार्रवाई में जुटी पुलिस, हो रही छापेमारी
घटना की जानकारी के बाद रात में ही नीमचक बथानी थाना के थानाध्यक्ष देवेंद्र पांडे दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे. इसकी जानकारी मिलते ही नीमचक बथानी एसडीपीओ सुरेश सिंह भी मौके पर पहुंचे और घटना की छानबीन शुरू कर दी गई. घटना का कारण पुरानी रंजिश बताया जा रहा है.”नीमचक बथानी थाना के गोपालक नगर गांव में एक युवक की गोली मारकर हत्या की घटना हुई है. पुलिस अपराधियों की तलाश में छापेमारी कर रही है.जल्द ही घटना में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी.

![]()

