5 घंटे में अपहृत शिक्षक को सारण पुलिस ने किया सकुशल बरामद ; वाहन समेत तीन गिरफ्तार, होगा स्पीडी ट्रायल

5 घंटे में अपहृत शिक्षक को सारण पुलिस ने किया सकुशल बरामद ; वाहन समेत तीन गिरफ्तार, होगा स्पीडी ट्रायल

CHHAPRA DESK –  सारण पुलिस ने बनियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत करही मध्य विद्यालय के अपहृत शिक्षक कुंदन कुमार यादव को मात्र 5 घंटे के अंदर सुकुशल बरामद कर लिया है. वहीं तीन बदमाशों को गिरफ्तार भी किया गया है. उनकी बरामदगी सिवान से की गई है. प्रेस रिलीज जारी कर इस बात की जानकारी देते हुए सारण एसएसपी सह डीआईजी डॉ कुमार आशीष ने बताया कि शिक्षक के अपहरण की सूचना के बाद उनके द्वारा एसआईटी का गठन किया गया. जिसमें अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-2 के नेतृत्व मे बनियापुर थाना एवं तकनीकी टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहृत कुंदन कुमार यादव को सिवान जिला के दरौली थाना अंतर्गत हनुमान मठिया गांव के पास से सकुशल बरामद कर लिया गया है.

कार्रवाई के क्रम में घटना में प्रयुक्त काले रंग की स्कॉर्पियो वाहन के साथ उसके चालक दीपू कुमार, अपहरण में संलिप्त विशाल कुमार यादव, अभिषेक यादव को गिरफ्तार किया गया है. इस संबंध में विधिसम्मत अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है. सारण पुलिस अपराधियों के विरुद्ध सख्त एवं त्वरित कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है. सभी दोषियों को विधिवत स्पीडी ट्रायल के द्वारा त्वरित सजा दिलवाई जाएगी. गिरफ्तार विशाल यादव सिवान जिला के विशवनीया सकरी टोला निवासी तथा अभिषेक यादव रामपुर सकरी एवं दीपु कुमार प्रजापति गुठनी थाना क्षेत्र के सरफोरा गांव का रहने वाला बताया गया है.

Loading

71
Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़