CHHAPRA /SAMASTIPUR DESK – सारण जिला अंतर्गत मढ़ौरा थाना क्षेत्र के हसनपुरा से एक दुधमुंहे बच्चे को चोरी कर ₹5.5 लाख में बेच दिया था. घटना के उद्भेदन में जुटी पुलिस ने जब मामले के तह तक पहुंची और जो कहानी सामने आई वह अंचभित करने वाली थी. पहले दुधमुंहे बच्चें को मां की गोद से ही चुरा लिया गया था. बाद में पहले से तय एक संतान विहीन दम्पति को मढ़ौरा बुलाकर साढ़े पांच लाख रुपया में बेच दिया गया था. मामले में पुलिस ने घटना में शामिल अभियुक्तों को पहले स्थानीय अभियुक्त को गिरफ्तार कि तब पुरी कहानी सामने आई. बीती रात में पुलिस ने चोरी हुए बच्चें को भी मधेपुरा भर्राही थाना के बिरेल गांव से एक निसंतान दम्पति के पास सुरक्षित बरामद कर लिया.

वही बच्चा खरीदने वाली दम्पति के साथ बच्चें का सौदा कराने वाले बघरा मोहनपुर समस्तीपुर निवासी अन्तु राय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. मामले की उद्भेदन के बाद ग्रामीण एसपी संजय कुमार ने मढ़ौरा डीएसपी कार्यालय में प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी है. ग्रामीण एसपी ने बताया कि घटना में मढ़ौरा स्थित एक निजी नर्सिंग होम के कर्मी के साथ ही चार को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. इसकी निशानदेही पर मधेपुरा में छापेमारी कर चोरी किये गए बच्चें को सफलता पूर्वक बरामद किया गया है. इस घटना में प्रयुक्त एक बेलेरो और आरोपियों के पास से 30 हजार नकद की भी बरामदगी की गई है.

10 नवम्बर को हुई थी बच्चा की चोरी
मढ़ौरा अंतर्गत हसनपुरा गांव से बीते वर्ष 10 नवंबर को मां की गोद से चोरी कर लिया गया था. हसनपुरा निवासी चंदन नट किरण देवी का दो माह बीस दिन का बच्चा रात में नौ बजे के करीब अपनी मां की गोद में सोया था. उसी दौरान बच्चा चोरों ने बच्चा को गायब कर दिया था। नींद खुलने पर बच्चें की मां ने जब शोर मचाया तो मुहल्ले में कोहराम मच गया था. खोजबीन के बाद भी बच्चा का कही नही मिलने पर यह आशंका व्यक्त की जाने लगी थी कि बच्चा को कोई जंगली जानवर उठा ले गया होगा. घटना को लेकर 12 नवम्बर को पीड़ित मां ने कांड संख्या 276/25 में प्राथमिकी दर्ज कराई थी.

गिरफ्तार आरोपितों का नाम
अमनौर थाना के झखड़ी निवासी नागेंद्र राम का 28 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार, डेवढ़ी तरैया निवासी राजकुमार सिंह का 24 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार, हसनपुर मढ़ौरा निवासी वीरेंद्र राम का पुत्र गोविंद राम, हसनपुर मढ़ौरा निवासी पुनीत राम का 18 वर्षीय पुत्र विकास कुमार को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. इस मामले में मधेपुरा भर्राही थाना के बिरेल गांव से नागेशवर साह का पुत्र पप्पू साह और बघरा मोहनपुर समस्तीपुर निवासी अन्तु राय को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

![]()

