विक्रमशिला सेतु पर 37 सेकंड में टली दो जिंदगियों की मौत ; दारोगा सिकंदर बने फरिश्ता

विक्रमशिला सेतु पर 37 सेकंड में टली दो जिंदगियों की मौत ; दारोगा सिकंदर बने फरिश्ता

Add

BHAGALPUR DESK –  बिहार के भागलपुर से इस वक्त एक दिल दहला देने वाली लेकिन राहत भरी खबर सामने आई है. जहां, विक्रमशिला सेतु पर एक महिला गोद में नवजात बच्चा और आंखों में मौत का फैसला लिए पुल से गंगा में छलांग लगाने ही वाली थी, तभी वहां पहुंचे डायल 112 पर तैनात दारोगा सिकंदर कुमार की नजर उस पर पड़ी और एक सेकंड की देरी किए बिना उन्होंने गाड़ी रोकी फिर महिला से बात की उसे हिम्मत दी और मजबूती से उसे रेलिंग से पीछे खींच लिया.

गोद में मासूम सुरक्षित रहा और एक बड़ा हादसा टल गया. महिला ने ऐसा कदम क्यों उठाया वजह साफ नहीं हो सकी है. लेकिन इस घटना का वीडियो राहगीरों के द्वारा बनाया गया, जिसे अब सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है कि उस दारोगा ने पलक झपकते हुए उस महिला को समझाने के क्रम में पुल की रेलिंग से खींचकर पुल पर ले लिया और दो जिंदगियां एक साथ बच गई.

Loading

79
Accident E-paper ब्रेकिंग न्यूज़