
CHHAPRA DESK – सारण जिला पदाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने जिले के सभी किसानों से अपील की है कि वे किसान पंजीकरण (फार्मर रजिस्ट्री) अभियान का अधिक से अधिक लाभ उठाएं. उन्होंने बताया कि जिले के सभी पंचायतों में चिन्हित स्थलों पर विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं तथा जिले के सभी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) केंद्रों पर निशुल्क किसान पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध कराई गई है. साथ ही किसान स्वयं भी ऑनलाइन पोर्टल bhfr.agristack.gov.in/farmer-registr… के माध्यम से घर बैठे अपना फार्मर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. जिला पदाधिकारी ने कहा कि यह विशेष अभियान दिनांक 02 फरवरी से 06 फरवरी 2026 तक संचालित किया जाएगा,

अतः सभी किसान बंधु समय रहते इस सुविधा का लाभ अवश्य लें. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि पंजीकरण कार्य में किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा किसानों को आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाए. डीएम ने किसानों से आग्रह किया कि वे अपने नजदीकी शिविर या सीएससी केंद्र पर पहुंचकर निशुल्क पंजीकरण कराएं, ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ सुगमता से प्राप्त हो सकें जिला पदाधिकारी ने कहा कि फार्मर रजिस्ट्री के माध्यम से किसानों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी, सरल एवं समयबद्ध ढंग से उपलब्ध कराया जा सकेगा. कृषि विभाग का हेल्पलाइन नंबर 18001801551 तथा राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग का हेल्पलाइन नंबर 18003456215 है.

![]()

