थानेदार की कुर्सी पर बैठा सेवादार ; फोटो हुआ वायरल तो हटाया पोस्ट, होगी कार्रवाई

थानेदार की कुर्सी पर बैठा सेवादार ; फोटो हुआ वायरल तो हटाया पोस्ट, होगी कार्रवाई

CHHAPRA DESK –   सारण जिले में थानेदार की कुर्सी पर सेवादार के बैठे होने का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जहां प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दिया है वही उस सेवादार के द्वारा सोशल मीडिया पर लगाया गया अपना पोस्ट डिलीट किया गया है. पूरा मामला छपरा जंक्शन सीआईबी थाना के सामने आया है. जहां छपरा जंक्शन स्थित सीआईडी विभाग के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्रा की कार्यालय में अनुपस्थ नहीं रहने के दौरान कार्यालय के सेवादार द्वारा उनके कुर्सी पर बैठकर अपना फोटो खिंचवाया गया है और उसे फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है.

Add

 

इस घटना की संज्ञान में आने के साथी रेलवे प्रशासन में हर काम मच गया इसके बाद सिब प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्रा के द्वारा जहां इस मामले में कार्रवाई शुरू कर दी गई है. वहीं, उस सेवादार के द्वारा सोशल मीडिया से अपने पोस्ट को भी डिलीट किया गया है. उक्त सेवादार छपरा शहर के भगवान बाजार थाना अंतर्गत शिव बाजार मोहल्ला निवासी रविन्द्र महतो उर्फ़ बौधा बताया गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार सीआईडी प्रभारी इंस्पेक्टर संजय कुमार मिश्रा कार्यालय कक्ष में नहीं थे और उस सेवादार के द्वारा मौके का फायदा उठाते हुए उनकी कुर्सी पर बैठने के बाद अपना फोटो खिंचवाया गया है. जिसे उसके द्वारा सोशल मीडिया में वायरल किया गया था.

Loading

33
Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़