ट्रेन के गेट पर बैठकर चला रहा था मोबाइल ; बदमाशों ने मोबाइल छीना तो ट्रेन से गिड़ा, फिर…!

ट्रेन के गेट पर बैठकर चला रहा था मोबाइल ; बदमाशों ने मोबाइल छीना तो ट्रेन से गिड़ा, फिर…!

CHHAPRA DESK –  छपरा जंक्शन के पश्चिमी ढाला के समीप यात्रियों से लूटपाट का सिलसिला फिर शुरू हो गया है. आज एक यात्री का मोबाइल झपटने के क्रम में ट्रेन से गिरकर वह यात्री अब जिंदगी और मौत से जूझ रहा है. गरीबी ऐसी की तत्काल 102 एंबुलेंस नहीं मिलने के बाद वह करीब 1 घंटे तक 102 एंबुलेंस के इंतजार कर रहा था करता रहा, क्योंकि उसके पास प्राइवेट एंबुलेंस के भी पैसे नहीं थे. घटना छपरा जंक्शन के पश्चिमी 51 नंबर ढाला से पहले ब्रह्मपुर पुलिया के समीप की है. जिंदगी और मौत से जूझ रहा युवक शहर के सहजितपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत श्रीपुर गांव निवासी मदन महतो का 18 वर्षीय पुत्र मनु कुमार बताया गया है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मनु दिल्ली में ही रहकर प्राइवेट नौकरी किया करता था. जहां, आज घर लौटने के क्रम में यह हादसा हुआ है.

Add

चश्मदीद गवाह ने बताई पूरी घटना

वह इस घटना के संबंध में चश्मदीद गवाह उसके छोटे भाई राजकुमार के द्वारा बताया गया कि वह अपने भैया के साथ दिल्ली से लिच्छवी ट्रेन पड़कर छपरा लौट रहा था. छपरा जंक्शन से पहले ट्रेन की गेट पर उसका भाई बैठ कर मोबाइल चला रहा था. जबकि, वह उसके पीछे खड़ा था. उस दौरान रेलवे ट्रैक पर खड़े दो युवको ने अचानक उसके भाई के हाथ पर झपट्टा मार दिया. जिसके कारण मोबाइल तो गिरा ही उसका भाई भी ट्रेन से नीचे गिर गया और वह अपने भाई को पटरी पर तड़पते देखता रहा. ट्रेन धीमी गति से थी. जब ट्रेन छपरा जंक्शन पर लगी तो वह ट्रेन से उतरकर दौड़ते हुए वहां पहुंचा और सूचना के बाद रेल पुलिस ने उसे उठाकर सदर अस्पताल पहुंचाया.

पहली नहीं है यह घटना

आपको बतला दें कि छपरा जंक्शन के पश्चिमी ढाला के इर्द गिर्द पहले भी ऐसी अनेक झपट्टा मारने की घटनाएं होती रही है और गंभीर स्थिति में यात्रियों को उपचार के बाद रेफर किया जाता रहा है. बीते वर्ष ऐसी घटनाओं में काफी बढ़ोतरी के कारण रेल एसपी के निर्देश पर वहां सादे वर्दी में पुलिसकर्मियों को भी लगाया गया था. लेकिन बात धीरे-धीरे आई गई हो गई और इन घटनाओं की पुनरावृत्ति पुनः शुरू हो गई है. जिसका कारण रेलवे ट्रैक पर गश्ती का कम होना है. अगर रेलवे डाला के समीप और पुलिस होती तो शायद इस झपट्टा की वारदात नहीं होती और होती भी तो बदमाश पकड़े जाते.

Loading

79
Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़