दिनदहाड़े बाइक सवार अपराधियों ने महिला के गले से झपटा सोने का चेन ; सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

दिनदहाड़े बाइक सवार अपराधियों ने महिला के गले से झपटा सोने का चेन ; सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

CHHAPRA DESK –  सारण जिला अंतर्गत मशरक थाना क्षेत्र स्थित पेट्रोल पंप के समीप अपाचे बाइक सवार दो अपराधियों ने दिनदहाड़े एक महिला के गले से सोने का चेन झपट लिया और बाइक की गति बढ़ाकर भाग निकले. उस दौरान महिला शोर मचाती रह गई और अपराधी उसकी नजरों से ओझल हो गये. पीड़ित महिला सिवान जिले के तरवारा जलालपुर निवासी सुग्रीम द्विवेदी की पत्नी शारदा देवी बताई गई है. उस दौरान उन्होंने बताया कि वह धनबाद से छपरा ट्रेन से आई और वहां से बस से मशरक पहुंची थी. जहां वह बस से उतर कर अपने रिश्तेदार का इंतजार करने लगी.

उसी दौरान अपाचे बाइक सवार दो अपराधी आए और झपट्टा मारकर गले से डेढ़ भर का सोने का चेन छीनकर फरार हो गये. जिसकी कीमत करीब 2 लाख रुपए है. इस, घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और अलग-बगल के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालकर अपराधियों की पहचान में जुटी हुई है. इस मामले में पीड़ित महिला के बयान पर अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. वही दिन धारे इस घटना से ग्रामीणों में हड़कंप मचा हुआ है.

Loading

67
Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़