
CHHAPRA DESK – सारण जिले के मढ़ौरा थाना अंतर्गत मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार के कहर ने एक युवक की जिंदगी निगल ली. दुर्घटना में घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई. मृत युवक की पहचान मढौरा थाना क्षेत्र के तकीना गांव निवासी अनिल कुमार सिंह के 23 वर्षीय पुत्र पवन कुमार सिंह के रूप में की गई है. उसकी मौत का समाचार मिलते ही घर परिवार में रोना-पीटना लग गया. जिसके बाद स्थानीय थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां आज सुबह शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया है.

घटना बीती रात्रि की बतलाई गई है. इस संबंध में मृतक के परिवार वालों ने बताया कि बीती रात पवन बाइक से घर लौट रहा था. उसी बीच किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को रौंद दिया. जिससे उस युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. दुर्घटना के बाद चालक वाहन लेकर भाग निकलने में सफल रहा. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर इस घटना की जानकारी उन्हें दी.

![]()

