70 वर्षीय बुजुर्ग को भारी पड़ा दूसरी शादी की चाहत ; शादी का झांसा देकर अकाउंट कर दिया खाली

70 वर्षीय बुजुर्ग को भारी पड़ा दूसरी शादी की चाहत ; शादी का झांसा देकर अकाउंट कर दिया खाली

PATNA DESK –   बिहार में साइबर ठगों ने इस बार फोन कर शादी के लिए महिला से संपर्क कराने के नाम पर बुजुर्ग से 1.52 लाख रुपये की ठगी कर ली है. पीड़ित बुजुर्ग की शिकायत पर साइबर थाने की पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है. पीड़ित की उम्र करीब 70 वर्ष है. वह पटना के निवासी हैं. उनके पास एक अंजान नंबर से फोन आया. फोन करने वाले ने पूछा कि आपको पत्नी की आवश्यकता है? आप एक महिला की तलाश में हैं? उन्होंने हामी भर दी. उधर से बोला गया कि वह शादी कराने का काम करता है. मेरे संपर्क में एक महिला हैं, जो शादी के लिए तैयार है. उनसे बात करने के लिए आपको पहले दो हजार रुपया एक बैंक खाते में भेजना होगा. पीड़ित ने उस खाते नंबर में दो हजार रुपये भेज दिया. फिर ठगों ने उन्हें एक महिला का मोबाइल नंबर दिया. पीड़ित ने उस नंबर पर बातचीत शुरू कर दी. उसने अपना नाम कंचन बताया.

महिला का इमोशनल ड्रामा, फंस गया बुजुर्ग

उस महिला ने बोला कि वह भोजपुर की रहने वाली है. अभी वह दिल्ली में अपनी के बेटी के यहां आई है. इस बीच दोनों में बातचीत होने लगी. जिसके कुछ दिन बाद महिला ने फिर पीड़ित को फोन किया और बोला कि उसके दामाद का एक्सीडेंट हो गया है. ऑपरेशन के लिए उसे 1.50 लाख रुपये की जरूरत है. पीड़ित बुजुर्ग ने उसी दिन महिला के खाते में 73 हजार रुपये भेज दिया. इसके बाद 20 हजार, फिर 40 हजार, इस तरह वह 1.50 लाख रुपये महिला के बताए गए खाते में ट्रांसफर करते रहे. इसमें 40 हजार रुपये कर्ज लेकर भेजा था.

Loading

56
E-paper ब्रेकिंग न्यूज़