आभूषण दुकान से नकद एवं ज्वेलरी सहित 20 लाख की लूट ; अपराधियों ने दहशत के लिए की 10 राउंड फायरिंग

आभूषण दुकान से नकद एवं ज्वेलरी सहित 20 लाख की लूट ; अपराधियों ने दहशत के लिए की 10 राउंड फायरिंग

SIWAN DESK –  सिवान जिले के जिरादेई थाना क्षेत्र अंतर्गत जामापुर स्थित ओम साईं बर्तन भंडार में अपराधियों ने दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया है. करीब 5 की संख्या में आए हथियारबंद अपराधियों ने दस राउंड फायरिंग करते हुए दुकान से लगभग 20 लाख रुपये की ज्वेलरी लूट की घटना को अंजाम दिया है. बताया जा रहा है कि लुटेरों ने करीब 300 ग्राम सोना, 9 किलो चांदी और कुछ कद राशि लूटकर फरार होने की कोशिश की. उस दौरान स्थानीय लोगों ने साहस दिखाते हुए एक अपराधी को दौड़ाकर पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी.घटना की सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई है. वहीं, मैरवा सदर-2 के एसडीपीओ गौरी कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए हैं. वहीं सिवान के एसपी भी घटनास्थल पर पहुंचकर तहकीकात कर रहे हैं. इस लूट की घटना के बाद फिलहाल इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

एक अपराधी को पकड़ लोगों ने जमकर पिटाई के बाद बाइक में लगा दिया

अपराधियों ने भागने के क्रम में ताबडतुर फायरिंग की उस क्रम में लोगों ने भाग रहे एक अपराधी को पकड़ लिया और जमकर उसकी पिटाई करने के बाद उसकी बाइक में आग लगा दिया. बताया जा रहा है कि घटना स्थल से करीब 500 मीटर की दूरी पर पहले से ही पुलिस कैंप कर रही थी और अपराधियों ने दुस्साहस का परिचय देते हुए इस बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया है. इस संबंध में पीड़ित दुकानदार टिंकू सोनार ने बताया कि लग्न के मौसम को देखते हुए दुकान में भारी मात्रा में सोना चांदी के आभूषण रखे गए थे, जिसको अपराधी लूट ले गए हैं. इस मामले में पांच अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया गया है. वही इस मामले में थाना अध्यक्ष राहुल तिवारी ने बताया कि आभूषण की लूट की घटना की पुष्टि हुई है. पुलिस ने एक अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है जिससे पूछताछ जारी है. गिरफ्तार अपराधी से पूछताछ कर अन्य अपराधियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

Loading

79
Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़