मिड डे मील का चावल चोरी में सील गोदाम से 14 सौ पाकेट चावल जब्त

मिड डे मील का चावल चोरी में सील गोदाम से 14 सौ पाकेट चावल जब्त

CHHAPRA DESK – सारण जिला अंतर्गत मशरक प्रखंड कार्यालय परिसर के सामने सरकारी स्कूलों में बच्चों को मिड डे मील के तहत खाना पहुंचाने वाली बाल विकास संस्थान कंपनी के सील गोदाम का ताला तोड़ गोदाम से 14 सौ पाकेट चावल जब्त किया गया है. आज दोपहर 12 बजें के लगभग पीएम पोषण योजना की जिला कार्यक्रम पदाधिकारी प्रियंका रानी और प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी चंदन कुमार ,प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी आफताब आलम और एसआई छेदी लाल चौधरी के नेतृत्व में टीम पहुंची और विधिवत विडियो रिकॉर्डिंग के साथ गोदाम का सील ताला तोड़ा गया और गोदाम से 14 सौ पाकेट चावल एफसीआई गोदाम मैनेजर को सुपुर्द किया गया. गोदाम मैनेजर ने बताया कि लगभग 14 सौ पाकेट चावल हैं.

पूरी स्पष्ट रिपोर्ट इस गोदाम से उस गोदाम में ले जानें के बाद ही पता चलेगा. जिला कार्यक्रम पदाधिकारी प्रियंका रानी ने बताया कि डीएम सारण के निर्देशानुसार गठित टीम ने गोदाम की जांच की. जांच पड़ताल के दौरान चावल की लगभग 14 सौ पाकेट पाए गए हैं,जिसमे चावल की क्वालिटी अच्छी पाई गई हैं. आपकों बता दें कि मशरक प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न सरकारी विद्यालयों में बच्चों को मिड डे मील के तहत बना बनाया खाना बाल विकास संस्थान के द्वारा पहुंचाया जाता था, जिसमें व्याप्त धांधली और खाने की निम्न क्वालिटी देने में शिकायत पर जांच पड़ताल कर संस्थान की सेवा रद्द कर दी गई. उसी दौरान 2025 के अगस्त महीने में गोदाम में चोरी की लिखित प्राथमिकी मशरक थाना में दर्ज कराई थी. जिसमें पुलिस ने एक को हिरासत में भी लिया था. वहीं मिड डे मील से सम्बंधित विभाग ने मामले को संदेहास्पद मान बाल विकास संस्थान को स्पष्टीकरण जारी किया गया, जिसमें कोई जबाब उपलब्ध नहीं कराया गया, वहीं चोरी के बाद भी गोदाम में चावल की मात्रा पाई गई. जिसको विद्यालयों में नहीं भेजा गया. उसी चावल को जब्त किया गया.

Loading

48
Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़