
CHHAPRA DESK – छपरा शहर के वह मुफस्सिल थाना अंतर्गत हसनपुरवा चनचौरा गांव में शौच करने गये एक युवक की पोखर में डूबने से मौत हो गई. मृत युवक की पहचान स्थानीय थाना क्षेत्र के चनचौरा हसनपुरवा गांव निवासी स्वर्गीय हरेंद्र राम के 30 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार राम के रूप में की गई है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि आज संध्या वह शौच करने के लिए गांव स्थित पोखर की तरफ गया था, जहां अनियंत्रित होकर पोखर में गिर पड़ा और गहरे पानी में चले जाने के कारण डूबकर उसकी मौत हो गई. जब घर वालों ने उसकी खोजबीन किया तो पोखर से उसका शव बरामद किया गया.

जिसके बाद घर परिवार वालों में रोना-पीटना लग गया. वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची स्थानीय थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा, लेकिन रात्रि होने के कारण वश का पोस्टमार्टम अगले दिन कराए जाने को लेकर सुरक्षित रखा गया है. इस घटना के बाद घर-परिवार में रोना-पीटना लगा हुआ है.

![]()

