सारण के चर्चित दोहरे हत्याकांड के चश्मदीद गवाह अधिवक्ता के भतीजे की गोली मारकर हत्या ; दूसरे भतीजे की स्थिति नाजुक

सारण के चर्चित दोहरे हत्याकांड के चश्मदीद गवाह अधिवक्ता के भतीजे की गोली मारकर हत्या ; दूसरे भतीजे की स्थिति नाजुक

CHHAPRA DESK –  सारण जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां शहर के चर्चित दोहरे हत्याकांड के चश्मदीद गवाह अधिवक्ता के भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी गई है, जबकि दूसरे भतीजे की स्थिति गंभीर बताई जा रही है. इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. घटना शहर के मुफस्सिल थाना अंतर्गत मेथवलिया गांव की बताई गई है. मृत युवक की पहचान स्थानीय थाना क्षेत्र के मेथवलिया गांव निवासी रामदेव राय के 32 वर्षीय पुत्र पंकज कुमार के रूप में की गई है. जबकि उसके छोटे भाई 26 वर्षीय मनीष कुमार के कान में गोली लगी है जिनकी स्थिति नाजुक बतलाई जा रही है.

इस घटना के बाद पूरे घर परिवार में कोहराम मच गया हालांकि परिवार वाले दोनों भाइयों को उठाकर सदर अस्पताल पहुंचे जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक के द्वारा पंकज कुमार को मृत घोषित कर दिया गया. जबकि, मनीष कुमार का इलाज जारी है. उसकी स्थिति नाजुक बतलाई जा रही है.घटना के संबंध में बताया जाता है कि दोनों शहर के चर्चित अधिवक्ता पिता-पुत्र दोहरे हत्याकांड के चश्मदीद गवाह हैं और गवाही चल रही है. जिसको लेकर उन लोगों के द्वारा जिला प्रशासन से सुरक्षा की मांग भी की गई थी. इसी क्रम में आज रात्रि दोनों भाइयों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी गई. जिसमें पंकज की सिर में तो मनीष के कान में गोली लगी. इस घटना के बाद पंकज की मौत मौके पर हो गई और मनीष का इलाज जारी है.

मृतक की पत्नी ने पुलिस पर घर से रात में बुलाने का लगाया आरोप और हो गई हत्या

इस घटना के बाद जहां परिवार वालों में आक्रोश भर गया, वहीं मृतक की पत्नी के द्वारा बताया गया कि उसके पति की तबीयत खराब थी. आज रात मुफस्सिल थाना से लगातार फोन आ रहा था कि वह आकर मिले. उस दौरान पीड़ित परिवार ने बताया कि गांव के समीप थी 112 डायल पुलिस वाहन भी खड़ी थी. पंकज जाने की स्थिति में नहीं था लेकिन लगातार फोन आने के बाद वह अपने छोटे भाई मनीष के साथ जा रहा था, तभी मेथवलिया चौक पर घात लगाए अपराधियों ने उनके ऊपर फायरिंग कर उसके पति को मौत के घाट उतार दिया. जबकि वे लोग लगातार सुरक्षा की मांग कर रहे थे. ऐसी स्थिति में अगर रात में बुलाने के बाद हत्या हो जाती है तो हो ना हो इसमें उनका हाथ भी हो सकता है.

एएसपी ने अस्पताल पहुंच पीड़ित परिवार से ली जानकारी

इस घटना की सूचना मिलते ही एसपी रामपुकार सिंह दलबल के साथ सदर अस्पताल पहुंचे और पीड़ित परिवार से घटना के विषय में जानकारी हासिल की और उन्होंने भरोसा दिलाया कि दोषियों को पर जरूर कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल इस घटना के बाद काफी संख्या में ग्रामीण अस्पताल पहुंचकर पुलिस के खिलाफ आक्रोश व्यक्त कर रहे हैं. उनका कहना है कि अगर पुलिस उन्हें सुरक्षा मुहैया कराती थी यह घटना नहीं होती.

Loading

22
Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़