आवारी गांव में बड़ी चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी लेकर फरार हुए चोर

आवारी गांव में बड़ी चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी लेकर फरार हुए चोर

CHHAPRA DESK –  सारण जिला अंतर्गत मढ़ौरा थाना क्षेत्र के आवारी गांव में चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये मूल्य के जेवरात, नकद और अन्य कीमती सामान की चोरी कर ली. घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया. इस मामले में पीड़ित परिवार ने मढ़ौरा थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. मिली जानकारी के अनुसार आवारी गांव निवासी राजकुमारी कुंवर, पति स्व. लालबाबू मिश्रा, ने थाना में दिए आवेदन में बताया है कि 1 जून की देर रात लगभग 12 बजे से सुबह 3 बजे के बीच चोर घर में घुस गए. उस समय परिवार के सदस्य बरामदे में सो रहे थे. सुबह करीब 5 बजे नींद खुलने पर घर का दरवाजा खुला मिला तथा घर का सामान बिखरा पड़ा मिला.
पीड़िता ने बताया कि घर में रखे सूटकेस, स्टील बॉक्स और अलमारी का ताला तोड़कर चोरों ने सोने-चांदी के आभूषण, नकद, कपड़े और जरूरी कागजात चोरी कर लिए.

चोरी गए सामान में सोने की लेडीज चेन, मंगलसूत्र, अंगूठियां, कान के झुमके, मांगटीका, कंगन समेत करीब 350 ग्राम सोने के आभूषण, लगभग 500 ग्राम चांदी के आभूषण, 65 हजार रुपये नकद तथा पांच साड़ियां शामिल हैं. घटना की सूचना मिलते ही परिजनों ने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को जानकारी दी. सूचना के बाद 112 की टीम मौके पर पहुंची और प्रारंभिक जांच-पड़ताल की. जिसके बाद पीड़ित परिवार ने मढ़ौरा थाना में लिखित आवेदन देकर चोरी की घटना का खुलासा करने और चोरों की गिरफ्तारी की मांग की है. इस घटना के बाद ग्रामीणों में भय और आक्रोश का माहौल है. लोगों ने पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में रात्रि गश्ती बढ़ाने तथा जल्द से जल्द चोरी का खुलासा करने की मांग की है. वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

Loading

77
Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़