आंगनबाड़ी का चावल ले जाते युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा तो चावल छोड़कर हुआ फरार ; पुलिस जांच में जुटी

आंगनबाड़ी का चावल ले जाते युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा तो चावल छोड़कर हुआ फरार ; पुलिस जांच में जुटी

CHHAPRA DESK –  सारण जिला के मशरक थाना क्षेत्र अंतर्गत बंगरा पंचायत के हंसापीर गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र से बेचा गया चावल ले जाने के दौरान ग्रामीणों के उस युवक को पकड़ लिया. जांच के दौरान वह चावल मध्याह्न भोजन का निकाला, जिसके बाद खरीदने वाला चावल छोड़ फरार हो गया. वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची थाना पुलिस जांच पड़ताल कर रही है और चावल को जब्त कर ली हैं. जिसके बाद ग्रामीणों ने गांव की आंगनवाड़ी केंद्र की सेविका पर आठ बोरा चावल बेचने का आरोप लगाया है. घटना की जानकारी मिलने पर वार्ड सदस्य सह उप मुखिया शिव कुमार यादव समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और विरोध जताया.

Add

उप मुखिया ने मामले की सूचना बीडीओ पंकज कुमार, सीडीपीओ एवं स्थानीय थाना को दी. सूचना पर पहुंची डायल-112 पुलिस टीम ने ग्रामीणों की मौजूदगी में 8 बोरा चावल को जब्त कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी. वहीं मामले में सीडीपीओ ने बताया कि शिकायत की जांच कराई जाएगी. जांच में आरोप सही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. वहीं ग्रामीणों का आरोप है कि केंद्र पर लंबे समय से अनियमितताएं हो रही हैं. ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

Loading

79
Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़