CHHAPRA / ARRAH DESK – आरा जिला के कोईलवर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोईलवर गांव के समीप किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक मजदूर गंभीर उसे घायल हो गया, जिसकी मौत छपरा सदर अस्पताल में हो गई. मृत मजदूर की पहचान गड़खा थाना क्षेत्र के जिल्काबाद टहल टोला निवासी 28 वर्षीय रंजन कुमार के रूप में की गई है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि रंजन कोईलवर में मजदूरी करता था. बीती देर शाम वह काम के बाद बस पकड़ने के लिए कोईलवर में रोड पर आ रहा था,

तभी बीच किसी अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया जिसके कारण वह गंभीर उसे घायल हो गया वहीं उसके साथियों के द्वारा उसे छपरा स्थल लाया गया, जहां उसकी मौत उपचार के दौरान हो गई. इस घटना की सूचना के बाद परिवार वाले रोते-पीटते अस्पताल पहुंचे. जिसके बाद सदर अस्पताल में मौजूद भगवान बाजार थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया है.

![]()

