बकरीद को लेकर नई बाजार में कड़ी सुरक्षा, शांति के साथ संपन्न हुआ त्योहार

बकरीद को लेकर नई बाजार में कड़ी सुरक्षा, शांति के साथ संपन्न हुआ त्योहार

CHHAPRA DESK –  छपरा शहर के भगवान बाजार थाना क्षेत्र में बीते रविवार को नई बाजार मोहल्ले में दो गुटों के बीच हुई पत्थरबाजी की घटना के बाद पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया. दो पक्षों के उस विवाद के बाद मोहल्ले में तनाव की स्थिति बनी हुई है. उस संभावित तनाव को देखते हुए बकरीद के मौके पर नई बाजार मोहल्ला में सुरक्षा के व्यापक और पुख्ता इंतजाम किए गए थे. खासकर छोटी मस्जिद के आसपास पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई थी, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके. एसएसपी विनीत कुमार के निर्देश पर पूरे इलाके में विशेष निगरानी रखी गई. भगवान बाजार थानाध्यक्ष रंधीर कुमार खुद सुबह 7 बजे नमाज से पहले ही मौके पर पहुंच गए और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. उनके नेतृत्व में पुलिस बल ने इलाके में लगातार गश्त करती रही और हर गतिविधि पर नजर बनाए रखी.

पुलिस की मुस्तैदी का असर यह रहा कि स्थानीय लोगों ने भी शांति और सौहार्द के साथ बकरीद का पर्व मनाया. नमाज अदा करने के दौरान और उसके बाद कहीं से भी किसी प्रकार की अशांति की खबर नहीं मिली. प्रशासन की सख्ती और सतर्कता के चलते क्षेत्र में कानून-व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में रही. वही स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन के व्यवस्था की सराहना की और आपसी भाईचारे का परिचय देते हुए त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया. पुलिस प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील भी की थी, जिसका सकारात्मक असर देखने को मिला.

Loading

79
E-paper प्रशासन ब्रेकिंग न्यूज़