बचपन की दोस्ती प्यार में बदली ; शिक्षिका ने जेंडर बदलकर रिश्ते में लगने वाली बहन से रचाई शादी

बचपन की दोस्ती प्यार में बदली ; शिक्षिका ने जेंडर बदलकर रिश्ते में लगने वाली बहन से रचाई शादी

JAMUI DESK –  बिहार के जमुई जिले के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र से एक अनोखी शादी का मामला सामने आया है. जहां की एक शिक्षिका ने जेंडर परिवर्तन कराने के बाद अपनी रिश्ते में लगने वाली बहन से मंदिर में शादी रचा ली. विवाह की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. वायरल तस्वीरों में एक पक्ष दूल्हे और दूसरा दुल्हन के रूप में नजर आ रहा है. शादी के बाद दोनों के ससुराल पहुंचने और पारंपरिक रस्में निभाने के वीडियो भी लोगों के बीच चर्चा का केंद्र बने हुए हैं. जानकारी के अनुसार लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के हरला गांव निवासी नारायण दास की बेटी राखी कुमारी ने लक्ष्मीपुर की रहने वाली नयांशी से विवाह किया है. बताया जा रहा है कि दोनों रिश्ते में फुफेरी और ममेरी बहन लगती हैं.

Add

नयांशी लक्ष्मीपुर प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय मेदनीपुर में शिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं. स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों का बचपन से एक-दूसरे के घर आना-जाना था. दोनों ने साथ में पढ़ाई की और बाद में पटना में रहकर कोचिंग भी की. इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और यह दोस्ती प्रेम संबंध में बदल गई. बताया जा रहा है कि लंबे समय से चले आ रहे संबंध के बाद दोनों ने आपसी सहमति से लक्ष्मीपुर स्थित पटेश्वर नाथ मंदिर में सादगीपूर्ण तरीके से विवाह कर लिया. स्थानीय स्तर पर यह भी चर्चा है कि राखी कुमारी ने जेंडर परिवर्तन कराया है और अब राहुल नाम से जानी जाती हैं.

शादी के बाद जब दोनों अपने घर पहुंचे तो परिजनों द्वारा हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार कई पारंपरिक रस्में भी निभाई गईं. इन रस्मों के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. हालांकि इस मामले में किसी प्रशासनिक या सरकारी अधिकारी की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. बताया जा रहा है कि विवाह के बाद दोनों कहीं अन्य स्थान पर चले गए हैं. फिलहाल इस अनोखी शादी को लेकर पूरे क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं और लोग इसे लेकर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

Loading

67
E-paper चटपटी खबरें ब्रेकिंग न्यूज़