
CHHAPRA DESK – बिहार के भोजपुर जिले के बिलौटी गांव में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर पर चारों तरफ विरोध बढ़ता नजर आ रहा है. इसी क्रम में आज सारण जिला अंतर्गत मशरक प्रखंड में विरोध स्वरूप लोगों ने कैंडल मार्च निकाला. मशरक थाना क्षेत्र के पुराने रेलवे स्टेशन परिसर स्थित शिव मंदिर से कैंडल मार्च निकाला गया. मार्च का नेतृत्व उप मुख्य पार्षद प्रतिनिधि अमित सिंह एवं श्याम सिंह ने किया. जिसमें काफी संख्या में स्थानीय युवक एवं नागरिक हाथों में मोमबत्तियां लेकर शामिल हुए. शिव मंदिर से शुरू हुआ कैंडल मार्च स्टेशन रोड से होते हुए दुर्गा मंदिर पहुंचकर संपन्न हुआ. जहां आयोजित शोकसभा में उपस्थित लोगों ने भरत भूषण तिवारी को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा.

सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच कराने की मांग की. उन्होंने कहा कि पूरे मामले की सच्चाई सामने आनी चाहिए और यदि जांच में किसी प्रकार की अनियमितता या दोष सामने आता है तो संबंधित पुलिस कर्मियों के विरुद्ध कानून के अनुसार कार्रवाई की जानी चाहिए. कैंडल मार्च शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लेकर मृतक के प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त की और न्याय की मांग दोहराई.

![]()

