
SIWAN DESK – सिवान जिला के नवतन थाना क्षेत्र अंतर्गत न्यू बाबा मोड़ नारायणपुर के पास भूमि विवाद को लेकर विवादित खेत में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट की घटना हुई. लाठी डंडे के साथ धारदार हथियार भी चले जिससे एक व्यक्ति की मौत मौके पर हो गई. वहीं दूसरे व्यक्ति की मौत अस्पताल में हुई है. वही इस झड़प में कुछ लोग जख्मी भी हैं. इस दोहरे हत्याकांड के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई. वहीं सूचना के बाद सिवान एसपी दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गये. वहीं नवतन थाना पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया गया. जिसके बाद सभी घायलों को तत्काल इलाज हेतु सदर अस्पताल भेजा गया.

वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है. इस झड़प में घटनास्थल पर मृत व्यक्ति की पहचान स्थानीय थाना क्षेत्र के बरोहा गांव निवासी कपिलदेव सिंह के 73 वर्षीय पुत्र शकर सिंह के रूप में की गई. जबकि दूसरे व्यक्ति की पहचान स्थानीय निवासी स्व० मुन्नी लाल के 65 वर्षीय पुत्र बका सिंह के रूप में की गई है. घटना की सूचना प्राप्त होते ही पुलिस अधीक्षक, सिवान द्वारा घटनास्थल पहुंचकर निरीक्षण किया गया. साथ ही एफएसएल टीम द्वारा घटनास्थल की वैज्ञानिक जांच करायी गई. वहीं घटना के त्वरित उद्भेदन एवं दोषियों की गिरफ्तारी हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं. इस मामले में अग्रेतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है. वर्तमान में विधि-व्यवस्था की स्थिति पूर्णतः सामान्य एवं नियंत्रण में है.

![]()

