करंट लगने से भाई की मौत ; बचाने गई बहन हुई अचेत ; लगा रोना-धोना

करंट लगने से भाई की मौत ; बचाने गई बहन हुई अचेत ; लगा रोना-धोना

CHHAPRA DESK –   छपरा शहर के दौलतगंज मोहल्ला में करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई. वहीं उसे बचाने के क्रम में उसकी बहन अचेत हो गई. हालांकि दोनों को अचेत अवस्था में सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक द्वारा युवक को मृत घोषित किए जाने के बाद परिवार वाले शव लेकर दाह-संस्कार करने चले गए. वहीं अचेत युवती का उपचार सदर अस्पताल में चल रहा है. मृत युवक की पहचान भगवान बाजार थाना क्षेत्र के दौलतगंज मोहल्ला निवासी नागेश्वर प्रसाद के 22 वर्षीय पुत्र कृष्ण कुमार के रूप में की गई है. जबकि, अचेत उसकी बहन पायल कुमारी बताई गई है.

 

घटना के संबंध में बताया जाता है कि पोल से खींचे गए तार के कटे होने के कारण लोहे के पाइप से होकर बिजली लोहे के गेट में प्रवाहित कर रही थी. उसका भाई जैसे ही गेट में सटा उसी में सटे रह गया. उसे मूर्छित होते देख पायल उसे पकड़ कर खींचने गई तो उसे भी करंट का तेज झटका लगा. सके बाद लाइन काटकर दोनों को अलग किया गया. उस दौरान कृष्ण की मौत अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में हो गई. जबकि पायल का उपचार चल रहा है. वहीं चिकित्सक द्वारा कृष्ण को मृत घोषित किए जाने के बाद परिवार वाले शव लेकर चले गए.

Loading

79
Accident E-paper ब्रेकिंग न्यूज़