दहेज हत्या : दहेज के लिए विवाहिता की फंदा लगाकर हत्या ; ससुर हिरासत में पति फरार

दहेज हत्या : दहेज के लिए विवाहिता की फंदा लगाकर हत्या ; ससुर हिरासत में पति फरार

CHHAPRA DESK –  दहेज पर जागरूकता के बावजूद भी सारण जिले में दहेज हत्या का मामला थमने के नाम नहीं ले रहा है. आज ताजा मामला सारण जिले के एकमा थाना अंतर्गत कर्णपुरा आमदाढी गांव से सामने आया है, जहां मृत महिला की पहचान स्थानीय आमदाढी गांव निवासी पंकज कुमार महतो की 25 वर्षीय पत्नी सरिता देवी बताई गई है जो कि मढौरा थाना क्षेत्र के धेनुकी गांव निवासी कपिलदेव महतो की पुत्री थी. उसके मृत्यु का समाचार मिलते ही उसके मायके में रोना-धोना लग गया. सूचना के बाद स्थानीय थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद परिवार वालों को सौंप दिया गया है.

पोस्टमार्टम के दौरान मृतका के परिवार वालों ने बताया कि उसकी शादी के 2 वर्ष पूरे होने वाले थे और दहेज के लिए पति, ससुर व उसके घर वालों के द्वारा मारपीट के बाद फंदा लगाकर उसकी हत्या की गई है. वही इस घटना के बाद स्थानीय थाना पुलिस ने मृतका के ससुर को हिरासत में ले लिया है, जबकि उसका पति वह अन्य लोग फरार बताए जा रहे हैं. इस संबंध में मृतका के पिता कपिल देव के बयान पर स्थानीय थाने में पति समेत अन्य के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. प्राथमिकी के बाद पुलिस अन्य लोगों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है.

Loading

79
Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़