ससुराल से लौट रहे युवक की टोटो पलटने से हुई मौत ; परिवार में मचा कोहराम

ससुराल से लौट रहे युवक की टोटो पलटने से हुई मौत ; परिवार में मचा कोहराम

CHHAPRA DESK –  सारण जिले के खैरा थाना अंतर्गत मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित टोटो के पलटने से एक युवक की मौत सदर अस्पताल में उपचार के दौरान हो गई. घटना बीती रात्रि की बतलाई गई है. मृत्यु युवक की पहचान जिले के खैरा थाना अंतर्गत कोरिया गांव निवासी पंचम साह के 35 वर्षीय पुत्र उदय प्रकाश साह के रूप में की गई है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि वह अपनी टोटो लेकर बीते दिन ससुराल गया था. ससुराल से देर रात्रि वापस लौट रहा था, उसी बीच खैरा थाना अंतर्गत धर्मपुर विद्यालय के समीप अनियंत्रित होकर टोटो पलट गई. जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया और पुलिस के द्वारा उसे सदर अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसकी मौत हो गई.

पुलिस द्वारा इस घटना की सूचना परिवार वालों को दी गई. सूचना के बाद परिवार में रोना-पीटना लग गया. वहीं सदर अस्पताल में मौजूद भगवान बाजार थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया है. सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के दौरान मृतका के पिता ने बताया कि उनका बेटा सब्जी बेचने का काम करता था. साथ ही टोटो भी चलाया करता था. बीते दिन वह अपनी टोटो से ही ससुराल गया था. वापस लौटने के दौरान रात्रि में धर्मपुर विद्यालय के समीप अनियंत्रित होकर टोटो पलट गई. इस दुर्घटना में वह गंभीर उसे घायल हो गया और पुलिस द्वारा उन्हें इसकी सूचना दी गई. सदर अस्पताल में उसकी मौत के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.

Loading

81
Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़