दहेज के लिए फंदा लगाकर विवाहिता की हत्या ; पति समेत तीन नामजद

दहेज के लिए फंदा लगाकर विवाहिता की हत्या ; पति समेत तीन नामजद

CHHAPRA DESK –  सारण जिले के दरियापुर थाना क्षेत्र में दहेज हत्या का एक मामला सामने आया है. इस मामले में मृतका के मायके वालों के बयान पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया है. मृत महिला दरियापुर थाना क्षेत्र के रामपुर अनंत गांव निवासी अमरेश कुमार की 26 वर्षीय पत्नी रूबी कुमारी बताई गई है. इस संबंध में मृतका के पिता लल्लु गिरी के फर्द बयान पर उसके पति समेत तीन लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है.

Add

मृतका के मायके वालों का आरोप है कि शादी के बाद दहेज के लिए उसे प्रताड़ित किया जाता था और उसको लेकर प्राय मारपीट की जा रही थी. मारपीट के बाद पति व ससुराल वालों के द्वारा उसकी फंदा लगाकर हत्या की गई है. जिसके बाद शव को फंदे से लटकाया गया है. वही मामले में दरियापुर थाना अध्यक्ष ने बताया कि दहेज हत्या की प्राथमिकी मृतका के पिता के द्वारा दर्ज कराई गई है. जिस पर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है. शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसके पिता को सौंप दिया गया है.

Loading

81
Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़