जेपी गंगा पथ, पटना की तर्ज पर सोनपुर में गंगा-अंबिका पथ का होगा निर्माण ; लोगों की समस्याओ का त्वरित समाधान ही ‘सहयोग शिविर’ का मूल उद्देश्य : सीएम सम्राट

जेपी गंगा पथ, पटना की तर्ज पर सोनपुर में गंगा-अंबिका पथ का होगा निर्माण ; लोगों की समस्याओ का त्वरित समाधान ही ‘सहयोग शिविर’ का मूल उद्देश्य : सीएम सम्राट

CHHAPRA DESK –       सूबे के सम्राट चौधरी ने आज सारण जिले के सोनपुर प्रखंड स्थित डुमरी बुजुर्ग पंचायत में ‘सबका सम्मान जीवन आसान के तहत जन समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान हेतु आयोजित ‘सहयोग शिविर’ का दीप प्रज्ज्वलित कर विधिवत शुभारंभ किया. सात निश्चय योजना-3 का अवयव ‘सबका सम्मान जीवन आसान’ के संकल्प को धरातल पर उतारने एवं जन समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान हेतु प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को बिहार के सभी जिलों में पंचायतवार ‘सहयोग शिविर’ का आयोजन किया जायेगा. जिलाधिकारी श्री वैभव श्रीवास्तव ने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर उनका अभिनंदन किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आज से पूरे प्रदेश में ‘सहयोग शिविर’ कार्यक्रम की शुरुआत हो रही है. हमने इसके लिए 11 मई को ही सहयोग पोर्टल एवं हेल्पलाइन नंबर 1100 जारी किया था, जिसके माध्यम से लोग सीधे अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं. इस ‘सहयोग शिविर’ का उद्देश्य हर हाल में निर्धारित समय सीमा के अंदर जन समस्याओं का निष्पादन करना है,

वह चाहे ग्रामीण इलाके के लोगों की समस्या हो या शहर में रहने वाले लोगों की समस्या हो. यह कार्यक्रम लोगों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान का जरिया है. सरकार आपका हर संभव सहयोग करने के लिए तैयार है. बिहार की समृद्धि और भारत विकसित हो, इसके लिए लगातार काम किए जा रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत को विकसित बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं. जबकि, पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार को समृद्ध बनाना चाहते हैं, उसका रास्ता ‘सहयोग शिविर’ के जरिये निकलेगा. उन्होंने कहा कि ‘सहयोग शिविर’ में जो भी आवेदन प्राप्त होंगे उनका निष्पादन 30 दिनों के अन्दर हर हाल में किया जाएगा. आवेदन प्राप्त होने के 10 दिन बाद संबंधित अधिकारी को मुख्यमंत्री सचिवालय द्वारा पहला नोटिस निर्गत किया जाएगा. आवेदन प्राप्ति के 20वें दिन दूसरा नोटिस तथा 25वें दिन तीसरा नोटिस जारी किया जाएगा ताकि निर्धारित समय सीमा के अंदर प्राप्त आवेदनों का निष्पादन हो सके. आवेदन प्राप्ति के 30वें दिन हर हाल में आवेदन के निष्पादन से संबंधित आदेश जारी करना है. इस काम में कोताही बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी. यदि 30वें तक दिन आदेश जारी नहीं होता है तो 31वें दिन संबंधित विभाग के अधिकारी स्वतः निलंबित हो जायेंगे.

Add

 

सोनपुर में बनेगा एयरपोर्ट और बाबा हरिहरनाथ के नाम से होगा टाउनशिप

अब तो सोनपुर में एयरपोर्ट और बाबा हरिहरनाथ के नाम से नया टाउनशिप बनने जा रहा है. यदि टाउनशिप क्षेत्र में ऐसे किसी व्यक्ति की जमीन अधिग्रहित होती है और वे किसी परेशानी में हों या उनके घर में बेटी की शादी हो, तो उन्हें चार गुणा पैसा मुआवजा के तौर पर दिया जाएगा. इसके लिए जिलाधिकारी को आवेदन देना होगा. उन्होंने कहा कि सोनपुर में नया ब्रिज बन रहा है, महात्मा गांधी जे०पी० सेतु के समानांतर भी नये पुलों का निर्माण किया जा रहा है. इनके पूर्ण हो लोगों को काफी सहूलियत होगी. पटना में बने जे०पी० गंगा पथ के तर्ज पर सोनपुर में गंगा-अंबिका पथ बनान काम हमारी सरकार करेगी. नोएडा की तरह इस इलाके को विकसित किया जायेगा.


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास कार्यों से गांव-गांव तक बिजली, सड़क, पेयजल सहित सभी बुनियादी सुविधाएं पहुंची है. उसको और आगे बढ़ाना हमारा दायित्व है. बिहार में बड़ी संख्या में फैक्ट्री और उद्योग-धंधे स्थापित करने की दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है, ताकि यहां अधिक से अधिक रोजगार सृजित हो. मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार के सभी प्रखंडों में डिग्री कॉलेज खोलने की दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है. वैसे 211 प्रखंड जहां डिग्री कॉलेज नहीं हैं वहां इस वर्ष के जुलाई माह से डिग्री कॉलेज में पढ़ाई की शुरुआत हो जाएगी. प्रत्येक प्रखंड में मॉडल स्कूल के रूप में सरस्वती विद्या निकेतन के माध्यम से बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है.


कार्यक्रम में सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, विधायक विनय कुमार सिंह, विधायक कृष्ण कुमार मंटू, विधायक जनक सिंह, विधायक मनोरंजन सिंह, विधायक छोटी कुमारी, विधायक रणधीर कुमार सिंह, विधान पार्षद सच्चिदानंद राय, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, ग्रामीण विकास विभाग के प्रधान सचिव सह सारण जिला के प्रभारी सचिव पंकज कुमार, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी डॉ० गोपाल सिंह, सारण प्रमंडल के आयुक्त मनीष कुमार, सारण प्रक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक निलेश कुमार, जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव, वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, वरीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे.

Loading

79
E-paper ब्रेकिंग न्यूज़