धारदार और नुकीले हथियार से वार कर ट्रक चालक की हत्या ; मोबाइल से खुलेगा राज

धारदार और नुकीले हथियार से वार कर ट्रक चालक की हत्या ; मोबाइल से खुलेगा राज

CHHAPRA DESK –  सारण जिले के शीतलपुर रेलवे स्टेशन के समीप धारदार व नुकीले हथियार से हत्या कर फेंके गए युवक के शव को पुलिस ने बरामद किया है. सूचना के बाद घर परिवार में रोना-पीटना लग गया. मृत युवक की पहचान जिले के दिघवारा थाना क्षेत्र के छतर छपरा वार्ड नंबर 2 निवासी बीरबल राय के 25 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार के रूप में की गई है. राहुल अपना ट्रक चलाया करता था. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि राहुल अपने भाई के साथ बीती रात्रि गांव के एक शादी समारोह में शामिल होने गया था. रात के करीब 11:00 बजे तक दोनों भाई साथ थे. उसके बाद से राहुल का पता नहीं चला और उसका भाई जब घर लौटा तो देखा कि वह नहीं पहुंचा है.

Add

रात भर खोजबीन के बाद सुबह में उन्हें जानकारी मिली कि शीतलपुर रेलवे स्टेशन के समीप उसके भाई का शव पड़ा हुआ है. वहीं सूचना के बाद सोनपुर रेल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया है. वहीं इस संबंध में मृतक के भाई ने बताया कि उसके भाई की धारदार व नुकीले हथियार से कनपटी के समीप वार कर हत्या की गई है. घटनास्थल पर काफी मात्रा में खून फैला हुआ था. अब पुलिस घटना के सभी बिंदुओं की बारीकी से जांच पड़ताल कर रही है.

मोबाइल व हाथ से चांदी का ब्रेसलेट है गायब

मृतक के भाई द्वारा बताया गया कि उसके भाई के पास एक एंड्राइड सेट मोबाइल था जो कि गायब है. वहीं उसके भाई के हाथ में चांदी का ब्रेसलेट था, वह भी गायब है. पुलिस सभी बिंदुओं पर बारीकी से जांच करते हुए मोबाइल के विषय में छानबीन कर रही है. जिससे कि पता चलेगा कि अंत में उसके द्वारा मोबाइल पर किससे बात की गई और मोबाइल किसके पास है. अब इस हत्या की गुत्थी सुलझाने में मोबाइल की भी अहम भूमिका मानी जा रही है.

Loading

81
Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़