
SIWAN DESK – बिहार के सिवान जिला अंतर्गत लकड़ी नवीगंज थाना क्षेत्र के बसौंली और पड़ौली गांव के बीच दो बाइक सवार पांच अपराधियों ने CSP कर्मचारी से हथियार के बल पर 9 लाख 45 हजार रुपए की लूट को अंजाम दिया है. जिसके बाद अपराधी आसानी से फरार हो गया है. इस संबंध में CSP कर्मी गोविंद कुमार उर्फ प्रिंस कुमार ने बताया कि प्रतिदिन की तरह आज भी वह 9 लाख 45 हजार रुपए लेकर बसौली बाजार स्थित अपने CSP केंद्र जा रहा था, तभी पहले से घात लगाए दो बाइक पर सवार पांच नकाबपोश अपराधियों ने उसे घेर लिया. अपराधियों ने पहले उनकी बाइक को जबरन रुकवाया, फिर दो बदमाशों ने ईंट उठाकर हमला करने की कोशिश की, जबकि अन्य दो ने उनकी कनपटी पर बंदूक सटा दी. जान के डर से पीड़ित ने रुपये से भरा बैग अपराधियों को सौंप दिया. जिसके बाद बदमाशों ने उनका मोबाइल और बाइक की चाबी भी छीन ली और हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए.

मामले की जांच के लिए टीम गठित
घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. पीड़ित के पिता गौतम प्रसाद ने बताया कि स्थानीय लोगों के अनुसार अपराधी काफी देर से पास के मंदिर के पास मंडरा रहे थे, जिससे साफ है कि घटना पूरी तरह से सुनियोजित थी. एसपी पूरन कुमार झा ने बताया कि मामले की जांच के लिए टीम गठित की गई है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। लेकिन हर घटना के बाद यही आश्वासन अब लोगों को खोखला लगने लगा है.

![]()

