
PATNA DESK – बिहार एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई की है. एसटीएफ की विशेष टीम ने डॉक्टर दंपति से 2 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने वाले 3 कुख्यातों को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के अनुसार पुलिस ने पटना का कुख्यात अपराधी नूर मुहम्मद उर्फ लालाबाबू , मो इरफान और मो सैफ को दरभंगा से गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि नूर मुहम्मद और सभी गिरफ्तार अपराधियों द्वारा फुलवारी शरीफ के एक डॉक्टर से 2 करोड़ की रंगदारी मांगी गई थी और नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई थी. पीड़ित ने इस मामले में केस दर्ज कराया था जिसके बाद पुलिस ने यह बड़ी कार्रवाई की है.

दरअसल, पटना जिले के फुलवारीशरीफ थाना क्षेत्र स्थित एक अस्पताल के डॉक्टर से 2 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने वाले कुख्यात अपराधी नूर मोहम्मद उर्फ लालबाबू और उसके दो साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. यह कार्रवाई बिहार एसटीएफ और दरभंगा पुलिस की संयुक्त टीम ने 28 जून 2025 को की. गिरफ्तार मुख्य आरोपी नूर मोहम्मद उर्फ लालबाबू (पिता मोहम्मद कलीम, निवासी लहियारचक आलमपुर, थाना फुलवारीशरीफ, पटना) और उसके सहयोगी मोहम्मद फरहान (पिता मोहम्मद इरफान, निवासी ईशोपुर, पुरानी मस्जिद, फुलवारीशरीफ, पटना) को दरभंगा जिले के यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र से छापेमारी के दौरान दबोचा गया.

आरोपियों के पास से 30 बोर की एक पिस्टल 6 जिन्दा कारतूस 1 मैगजीन और 2 लाख 50 हजार नकद के साथ साथ 4 मोबाइल फोन बरामद किया. जानकारी अनुसार दोनों आरोपियों से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने तीसरे आरोपी मोहम्मद सैफ (पिता मोहम्मद इम्तियाज अहमद, निवासी ईशोपुर, पुरानी मस्जिद, फुलवारीशरीफ, पटना) को भी फुलवारीशरीफ थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया. उसके पास से भी एक देसी पिस्टल, 5 जिन्दा कारतूस, एक 30 बोर की मैगजीन और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया.

कई मामलों का आरोपी हैं कुख्यात
गौरतलब है कि इन अपराधियों ने फुलवारीशरीफ स्थित सिसरो अस्पताल के एक डॉक्टर से ₹2 करोड़ की रंगदारी मांगी थी और रकम न देने पर जान से मारने की धमकी दी थी. इस संबंध में फुलवारीशरीफ थाना में केस संख्या 1043/25, दिनांक 28.06.2025 को भारतीय न्याय संहिता की धाराएं 308(3)/308(4) के तहत मामला दर्ज किया गया है. मुख्य आरोपी नूर मोहम्मद उर्फ लालबाबू पर पटना और दरभंगा जिलों के विभिन्न थानों में रंगदारी व आर्म्स एक्ट समेत तीन मामले दर्ज हैं. पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

![]()

