एक लाख घूस लेते एडिशनल SHO को विजिलेंस ने किया गिरफ्तार ; 2 पकड़े जाने पर पिस्टल निकाली

एक लाख घूस लेते एडिशनल SHO को विजिलेंस ने किया गिरफ्तार ; 2 पकड़े जाने पर पिस्टल निकाली

PATNA DESK –  पटना में जानीपुर थाना के एडिशनल SHO संजय सिंह को विजिलेंस की टीम ने एक लाख रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया है. बताया जा रहा है कि जमीन विवाद से जुड़े मामले के निपटारे के लिए पीड़ित कौशल से घूस मांगी गई थी. कौशल ने बताया कि जमीन विवाद के समाधान के लिए उनसे पहले 5 लाख रुपए की मांग की गई थी. बाद में बातचीत के बाद 2 लाख रुपए में मामला तय हुआ. उन्होंने पहले ही विजिलेंस में संजय सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. संजय सिंह बुधवार को गाजाचक मोहम्मदपुर पंचायत के कोरियावां प्लॉट पर सर्वे के लिए पहुंचे थे. जैसे ही संजय ने एक लाख रुपए लिए, विजिलेंस टीम ने उन्हें पकड़ लिया.

पकड़े जाने के बाद उन्होंने अपनी पिस्टल कॉक कर दी. हालांकि विजिलेंस विभाग के ASI रवि कुमार ने सूझबूझ दिखाते हुए उनका हाथ पकड़ लिया. उस दौरान रवि कुमार के हाथ में चोट भी आई.पकड़े जाने के बाद विजिलेंस की टीम से भिड़ा SHO घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें जानीपुर थाना के एडिशनल SHO संजय सिंह वर्दी में नजर आ रहे हैं. वीडियो में विजिलेंस विभाग और विजिलेंस की टीम उन्हें पीछे से दोनों हाथों से पकड़कर ले जाती दिख रही है. उस दौरान टीम उन्हें वर्दी पकड़कर ले जाने की कोशिश कर रही है, जबकि संजय सिंह खुद को छुड़ाने की कोशिश करते और टीम से उलझते दिखाई दे रहे हैं.

उसी दौरान आसपास मौजूद कुछ लोग भी स्थिति में शामिल होकर हल्की झड़प करते नजर आते हैं, जबकि कुछ लोग पूरी घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर रहे थे. इस मामले में DSP अरुणोदय पांडे ने बताया कि दो दिन पहले इस मामले में शिकायत मिली थी. जांच में आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए. जिसके बाद धावा दल का गठन किया गया. उन्होंने बताया कि जमीन पर खूंटा गड़वाने के लिए SHO पहुंचे थे और इसी काम के बदले पीड़ित से रुपए ले रहे थे, तभी उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया.

Loading

Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़