गोपालगंज एथेनॉल फैक्ट्री से लौट रहे कर्मी की सड़क दुर्घटना में मौत ; मचा कोहराम

गोपालगंज एथेनॉल फैक्ट्री से लौट रहे कर्मी की सड़क दुर्घटना में मौत ; मचा कोहराम

CHHAPRA/GOPALGANJ DESK – गोपालगंज एथेनॉल फैक्ट्री में काम समाप्त कर लौट रहे एक कर्मी की मौत सड़क दुर्घटना में हो गई. मृत कर्मी की पहचान सारण जिले के तरैया थाना अंतर्गत गुनराजपुर गांव निवासी श्रीलाल राय के 65 वर्षीय पुत्र कवलदेव राय के रूप में की गई है. घटना जिले के मशरक थाना क्षेत्र के सामने आई है, जहां बीती रात्रि बाइक से घर लौट रहे कवलदेव राय सड़क दुर्घटना का शिकार हो गये. जिसके बाद 112 डायल पुलिस के द्वारा उन्हें मशरक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई. पहचान के बाद पुलिस के द्वारा इस घटना की सूचना उनके घर वालों को दी गई. सूचना पर परिवार वाले वहां पहुंचे तो पाया कि उनकी मौत हो गई है. यह देखकर रोना-पीटना लग गया.

Add

वहीं पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए आज सुबह सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने की प्रक्रिया की जा रही है. इस घटना के संबंध में मृतक के परिवार वालों ने बताया कि वह गोपालगंज के राजा पट्टी कोठी स्थित एथेनॉल फैक्ट्री में काम करते थे. बीती रात्रि काम से वापस घर अपनी बाइक से ही लौट रहे थे, तभी मशरक थाना क्षेत्र में किसी ट्रैक्टर वाले ने उनकी बाइक को ठोकर मार दिया जिसके कारण उनकी मौत स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के दौरान हो गई. वहीं चालक ट्रैक्टर लेकर भाग निकला.

Loading

81
Accident E-paper ब्रेकिंग न्यूज़